{"_id":"5a83dd664f1c1bd34b8b8930","slug":"valentine-day-a-love-story-of-one-of-the-beautiful-woman-who-made-even-amitabh-bacchchan-her-fan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की LOVE STORY, महाराजा से लेकर 'शहंशाह' भी थे दीवाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की LOVE STORY, महाराजा से लेकर 'शहंशाह' भी थे दीवाने
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
गायत्री देवी
- फोटो : फाइल फोटो
वैलेंटाइन डे पर हम आपको बताते हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला की लव स्टोरी। जो एक महाराजा को दिल दे बैठी थी ये दूसरी तरफ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। जानिए क्या क्या राज छिपे हैं इनकी लाइफ में। हम बात कर रहे हैं गायत्री देवी की, जिन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की फेहरिस्त में शामिल किया जा चुका है। उनका जन्म 23 मई 1919 को कूच बिहार के राजा के घर हुआ था। इस राजकुमारी का जीवन पूरे ऐशोआराम के साथ बीता। कहा जाता है कि परिवार उन्हें आयशा के नाम से जानता था।
शिकार की थी शौकीन
गायत्री देवी
- फोटो : फाइल फोटो
उनकी खूबसूरती के चलते उन्हें जानी मानी मैगजीन 'वोग' ने 10 सुंदर महिलाओं में शामिल किया था। वो पोलो की बेहतरीन प्लेयर थी। कहा जाता है कि उन्होंने सबसे पहला शिकार चीते का किया था। गायत्री देवी महंगी कारों की भी शौकीन थी। भारत की पहली मर्सिडीज बेंज उन्होंने ही इम्पोर्ट करवाई थी।
पोलो ग्राउंड में हुई थी पहली मुलाकात
गायत्री देवी
- फोटो : फाइल फोटो
अब बात करते हैं गायत्री देवी की लव स्टोरी की। गायत्री देवी ने जयपुर के महाराजा मानसिंह से शादी की थी। महाराजा उनके रूप को देखकर मोहित हो गए थे। जब पहली बार वो मिले गायत्री देवी की उम्र महज 21 साल थी। गायत्री भी पोलो की शौकीन थी तो उनकी मुलाकात भी पोलोग्राउंड पर ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री देवी थी सवाईमान सिंह की तीसरी पत्नी
गायत्री देवी व मानसिंह
- फोटो : फाइल फोटो
दोनों का प्यार परवान चढ़ा। राजा ने उन्हें प्रपोज किया और उन्होंने हां कर दी। इसके बाद 1940 में दोनों की शादी हो गई। गायत्री देवी उनकी तीसरी पत्नी थी। उनके एक बेटा हुआ जिसका नाम जगत सिंह था। 1970 में महाराजा की मौत हो गई। 1997 में गायत्री देवी के बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये थी महाराजा की तीनों पत्नी
गाय
गायत्री देवी महाराजा मानसिंह की तीसरी पत्नी थी। महाराजा मानसिंह की पहली शादी 1924 में मरुधर कंवर से हुई थी, वो जोधपुर महाराजा सुमेर सिंह की बहन थी। मानसिंह की दूसरी शादी किशोरी कंवर से 1932 में हुई, जो उनकी पहली पत्नी की भतीजी थी। तीसरी शादी 1940 में गायत्री देवी से हुई।