हिन्दुस्तान की धार्मिक संस्कृति जो देश भर के अलग-अलग कोनों में अपने अलग-अलग रंग लिए हुए हैं। आज धर्म और श्रद्धा के इन्ही रंगों से रूबरू होने के लिए हम आपको बता रहे हैं, जैसलमेर में भारत-पाक सीमा पर बने लगभग 1200 साल पुराने तनोट माता मंदिर के बारे में। यह जगह भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी कई अजीबो-गरीब यादें समेटे हुए है, जो देश भर के श्रद्धालुओं को नहीं वरन भारतीय सेना को अपने आप से जोड़े हुए हैं।
पाकिस्तानी सेना भी मानती है इस देवी का लोहा
2 of 9
पट्टिका पर लिखा मंदिर का इतिहास
देश की पश्चिमी सीमा के निगेहबान जैसलमेर जिले की पाकिस्तान से सटी सीमा पर बना तनोट माता का मंदिर अपने आप में अद्भुत मंदिर है। सीमा पर बना यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के केन्द्र के साथ साथ भारत पाक के 65 व 71 के युद्ध का मूक गवाह भी है। ये माता के चमत्कार ही है, जो आज इसे श्रद्धालुओं और सेना के दिलों में विशेष स्थान दिलाए हुए है। तनोट देवी का लोहा तो यहां ही नहीं बॉर्डर के उस पार पाकिस्तान तक में माना जाता है और पाकिस्तानी सेना ने भी माता के चम्तकारों को 65 व 71 की लड़ाई में साक्षात देखा था।
यहां रखे हुए हैं पाकिस्तान के जीवित बम
3 of 9
मंदिर में स्थित युद्ध संग्रहालय में रखे पाकिस्तानी बम
इस घटना की याद में तनोट माता मंदिर के संग्रहालय में आज भी पाकिस्तान द्वारा दागे गए जीवित बम रखे हुए हैं। शत्रु ने तीन अलग-अलग दिशाओं से तनोट पर भारी आक्रमण किया। दुश्मन के तोपखाने जबरदस्त आग उगलते रहे। तनोट की रक्षा के लिए मेजर जय सिंह की कमांड में ग्रेनेडियर की एक कंपनी और सीमा सुरक्षा बल की दो कंपनियां दुश्मन की पूरी ब्रिगेड का सामना कर रही थीं। 1965 की लड़ाई में पाकिस्तानी सेना कि तरफ से गिराए गए करीब 3000 बम भी इस मंदिर पर खरोच तक नहीं ला सके, यहां तक कि मंदिर परिसर में गिरे 450 बम तो फटे तक नहीं।
बीएसएफ के जवानों की रक्षा करती है तनोट देवी
जी हां...यह कोई दंत कथा नहीं है और न ही कोई मनगढ़ंत कहानी है, 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों और सीमा सुरक्षा बल के जवानों की तनोट माता है, मां बनकर ही रक्षा करती थी। राजस्थान के जैसलमेर शहर से 120 किलोमीटर दूर तनोट माता मंदिर पाकिस्तानी सेना को परास्त करने में तनोट माता की भूमिका बड़ी अहम मानी जाती है। यहां तक मान्यता है कि माता ने सैनिकों की मदद की और पाकिस्तानी सेना को पीछे हटना पड़ा।
जब तीन दिशाओं से घिर गई थी भारतीय सेना
5 of 9
1965 के युद्ध की एक दुर्लभ तस्वीर
बात है 17 से 19 नवम्बर, 1965 के बीच की जब दुश्मन की जबरदस्त आग उगलती तोपों ने तनोट को तीनों ओर से घेर लिया था और तनोट की रक्षा के लिए भारतीय सेना की कमान संभाले मेजर जयसिंह के पास सीमित संख्या में सैनिक और असला था। शत्रु सेना ने इस क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए तनोट से जैसलमेर की ओर आने वाले मार्ग में स्थित घंटियाली के आस पास तक एंटी टैंक माईन्स लगा दिए थे, ताकि भारतीय सेना की मदद के लिए जैसलमेर के सड़क मार्ग से कोई वाहन या टैंक इस ओर न आ सके।