फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जानते हैं श्रीदेवी के वो 'लम्हे', जब उनकी ड्रेस को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

Mon, 26 Feb 2018 12:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
sridevi the legendary actress and her beautiful connection with rajasthan
sridevi
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक दुनिया से चले जाने से पूरा देश स्तब्ध है और उनके फिल्मी कॅरिअर को खूब याद किया जा रहा है। 4 साल की उम्र से ही अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने वाली श्रीदेवी से राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर एक खास याद जुड़ी हुई है, जो बहुत कम लोग जानते हैं।

इस गाने पर डांस हुआ था काफी चर्चित

sridevi the legendary actress and her beautiful connection with rajasthan
lamhe movie
साल 1991 में आई फिल्म लम्हे में श्रीदेवी ने 'मोरनी बागा मा बोले आधी रातमा छननछन चूड़ियां खनक गई देख साहिबां चूड़ियां खनक गयी हाथ मा' शीर्षक गाने पर शानदार राजस्थानी नृत्य पेश किया था। इस गाने को आज भी शादियों संगीतों में बजाया जाता है। 

अनिल कपूर बने थे राजस्थानी जमींदार

sridevi the legendary actress and her beautiful connection with rajasthan
sridevi and anil kapoor
अनिल कपूर और श्रीदेवी की सूपरहिट फिल्म लम्हे में अनिल कपूर एक अमीर राजस्थानी जमींदार का वीरेंद्र प्रताप का किरदार निभाया था वहीं श्रीदेवी ने अनिल कपूर के पड़ोस में रहने वाली एक लड़की पल्लवी का किरदार निभाया था जिनमें दोनों को एकदूसरे से प्यार हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदेवी के कपड़ों को मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

sridevi the legendary actress and her beautiful connection with rajasthan
श्रीदेवी
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि फिल्म लम्हे के गाने   'मोरनी बागा मा बोले आधी रातमा छननछन चूड़ियां खनक गई देख साहिबां चूड़ियां खनक गयी हाथ मा' में श्रीदेवी ने जो राजस्थानी ड्रेस पहनी हुई थी उसे जानी मानी फैशन डिजायनर नीता लुल्ला ने डिजायन किया था। इस ड्रेस में श्रीदेवी इतनी आकर्षक लग रहीं थी कि उनकी ड्रेस को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

रेत के धोरों पर हुई थी उस गाने की शूटिंग

sridevi the legendary actress and her beautiful connection with rajasthan
rip sridevi
श्रीदेवी पर फिल्माए गए मोरनी गाने की शूटिंग किसी सेट पर नहीं बल्कि राजस्थान के असली रेत के धोरों पर हुई थी। इस सूपरहिट गीत को ईला अरुण और लता मंगेशकर ने अपनी आवाजें दी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed