{"_id":"5996b3ea4f1c1b59278b4570","slug":"snake-trapped-in-minister-s-neck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अचानक आए और गले में डाल दिए कई सांप, सकपका गए मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आए और गले में डाल दिए कई सांप, सकपका गए मंत्री
Fri, 18 Aug 2017 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गले में सांपों के साथ मंत्री राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गले में सांप डाल दिए जाएं, तो अच्छे से अच्छा इंसान एक बारगी हिल जाता है। फिर चाहे आम आदमी हो या सरकार के सबसे 'खास' मंत्री। मंत्री जी लोकदेवता के मेले में पहुंचे तो लोगों ने सांपों के साथ स्वागत किया। मंत्रीजी लोगों की इस अजीब मनुहार को मना भी नहीं कर पाए। लोगों ने मंत्री के गले में कई सांप एक साथ डाल दिए।
मामला राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री राजेंद्र राठौड़ का है। मंत्री राठौड़ चुरू के लोक देवता गोगाजी महाराज के मेले में पहुंचे। मंत्री जी को अपने सामने देख खुद को रोक नहीं पाए। लोगों ने मंत्री राठौड़ के गले में सापों की माला डाल दी। माला डाले जाते ही मंत्रीजी सकपका गए। अब लोगों की मनुहार थी तो वो मना कर भी नहीं पाए, मामला वोट बैंक से जो जुड़ा था।
राठौड़ ने गले में सांप डाले फोटो भी खिंचवाई
2 of 5
लोगों के बीच में राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक सांपों के इन झुंड में जहरीले गोहरे और बांडी प्रजाति के सांप थे। गौरतलब है कि सांपों को पकड़ने और उनके इस तरह प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। बावजूद इसके मंत्री जी इससे मना नहीं कर पाए। राठौड़ ने गले में सांप डाले फोटो भी खिंचवाई और फिर सांप हटा दिए।
तो इस कारण स्वीकार की सांपों की माला
3 of 5
मंत्री के गले में सांप डालते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस मंदिर में मान्यता है कि जिनके गले में सांप की माला डाली जाती है, उन पर गोगाजी की कृपा है। राठौड़ ने भी इसी लिए सांपों की माला को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सकपकाए मंत्री को बताया कि नहीं है इन सांपों में विष
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : फाइल फोटो
हांलाकि राठौड़ के गले में जो सांप डाले गए थे, उनमें विष नहीं था। कहा जा रहा है कि इन सांपों का जगह पहले ही निकाला जा चुका था। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह का खतरा नहीं था।
विज्ञापन
मंत्री ने लिया गोगाजी महाराज का आशीर्वाद
5 of 5
राजेंद्र राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
चुरू में लगने वाले गोगाजी के महाराज के मेले में जहरीले जानवरों को लेकर लोग आते हैं। माना जाता है कि इनके जहर का असर उतरवाने के लिए गोगाजी महाराज का आशीर्वाद ही काफी होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।