{"_id":"59969cdc4f1c1b7e108b49cb","slug":"story-of-piplantri-village-in-rajasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस छोटे से गांव ने एेसे ही नहीं बना ली विदेशी स्कूल की किताबों में अपनी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस छोटे से गांव ने एेसे ही नहीं बना ली विदेशी स्कूल की किताबों में अपनी जगह
Fri, 18 Aug 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बच्चियां बांधती हैं पेड़ों को राखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिलेबस में नेताओं और महापुरुषों की कहानी शामिल करने पर राजनीति, तो आपने देखी व सुनी होगी, लेकिन राजस्थान का ही एक गांव ऐसा है, जिसके लोगों के अनूठे कारनामे ने उन्हें विदेशी स्कूल के सिलेबस में जगह दिलवा दी। चौंकिए मत, ये बात सच है। गांव, बेटी के जन्म और पेड़ उगाने के ताने बाने में बुनी यह कहानी बड़ी अनोखी है।
बेटियों के होने पर होता है जश्न, लगाए जाते हैं 111 पौधे
2 of 5
बच्चियां लगाती है पेड़
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल हम बात कर रहे हैं राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित पिपलांत्री गांव की। गांव में बटियों को जितनी महत्ता मिली, उतनी तो शायद बेटों को भी नहीं मिली। बेटी के जन्म से सीधे वृक्षों से जोड़ा गया। राजसमंद जिले का ये गांव अब मिसाल बन गया है। यहां बेटियां पैदा होती हैं तो जश्न मनाया जाता है। मुंह मीठा करवाया जाता है और एक दो नहीं बल्कि 111 पौधे लगाए जाते हैं।
डेनमार्क के सिलेबस में हुई शामिल
3 of 5
सीएम राजे भी पहुंची इस गांव में
- फोटो : अमर उजाला
इस गांव की कहानी को डेनमार्क के स्कूलों में पढ़ाया जाता है। इसकी कहानी को वहां के सिलेबस में शामिल किया गया है। बच्चे यह जान रहे हैं कि किस तरह सामाजिक सरोकार और कन्या जन्म को पर्यावरण के साथ जोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
110 प्रोजेक्ट्स में से टॉप10 में आया यह गांव
4 of 5
हरा भरा हो गया है गांव
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2014 में डेनमार्क से मास मीडिया यूनिवर्सिटी की दो स्टूडेंट्स यहां स्टडी करने आईं थीं । उन्होंने बताया था कि वहां की सरकार ने विश्व के अनेक देशों के ऐसे 110 प्रोजेक्ट्स में से पिपलांत्री गांव को टॉप 10 में शामिल किया है। स्टडी करने के बाद वहां के प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को अब इस गांव की कहानी पढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
बनाया नया नियम, सभी पर होगा लागू
5 of 5
हर तरफ छाई
बताया जा रहा है कि गांव के पूर्व सरपंच श्याम सुंदर ने इस मुहिम को शुरू करवाया। वे अपनी बेटी को बहुत चाहते थे और वह ज्यादा जी नहीं पाई। उसके बाद बेटियों की याद को हमेशा के लिए बनाए रखने के लिए एक नियम तय किया गया कि जिसके घर बेटी होगी वह 111 पौधे लगा्एगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।