एसएमएस इंवेंस्टमेंट ग्राउंड में शनिवार को शिल्पा शेट्टी की स्पेशल योगा क्लास लगी। क्लास ज्यादा स्पेशल इसलिए थी कि पहली बार उनकी क्लास के स्टूडेंट बने उनके पति बिजनेस मैन राज कुंद्रा। शिल्पा मंच पर योग गुरु एकनाथ के साथ थी तो राज नीचे मैदान में पब्लिक के साथ। शिल्पा इंस्ट्रक्शंस देती गई और आम लोगों के साथ ही राज भी उन्हें फोलो करते रहे।
शिल्पा को देख राज ने भी किए आसन
2 of 6
योग करते राज कुंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
मंच से खुद शिल्पा ने इस बात को माना कि जयपुर ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी सुबह राज उनकी क्लास में आए हैं। राज ने शिल्पा की इंस्ट्रक्शंस के मुताबिक आसान किए। यहां तक की वे एक पैर पर खड़े होते दिखे।
बताया कितना जरूरी है योग
3 of 6
योग सिखाती शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला
शिल्पा शेट्टी ने लोगों को योग के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि कैसे छोटे छोटे और आसान आसनों को अपनाकर स्वस्थ व निरोगी कहा जा सकता है। खासतौर पर महिलाओं को योग करना कितना जरूरी है इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।
सरवाइकल पेन से मिलेगी राहत
4 of 6
योग करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
शिल्पा ने आम लोगों को योग के दौरान ही कई टिप्स दिए जिनसे सरवाइकल पेन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ आसान आसानों से फैट को भी घटाया जा सकता है।
पब्लिक के बीच राज ने किया योग
5 of 6
राजकुंद्रा योग करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पूरे कार्यक्रम के दौरान राज आम लोगों के बीच आसान करते दिखे। उन्होंने जागिंग की, फिर ताड़ासन किया। इस बीच शिल्पा ने कहा कि योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।