डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (50) को सीबीआई कोर्ट ने आज यौन शोषण का दोषी करार दिया। इसके बाद हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में हिंसा भड़क गई। हरियाणा में कई लोगों की मौत हो गई और भारी सम्पत्ति को नुकसान हुआ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर राम रहीम जमकर ट्रोल हुए। देखिए, ट्विटर के कुछ स्नैपशॉट जिनमें बाबा को किस तरह पर लोगों ने अपनी भड़ास निकाली...
मेरा राम रहीम कब आएगा
यौन शोषण के आरोप में कथित साधु-सन्यासी जेल में है। इनमें से एक आसाराम भी है। राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम को लेकर एक व्यक्ति ने उनकी जेल की फोटो लगाते हुए लिखा है, ' मेरा रामरहीम कब आएगा? ' दरअसल राम रहीम को भी यौन शोषण का आरोपी माना है। इसी तरह रामपाल, आसाराम और राम रहीम को लेकर यह मैसेज भी काफी ट्रोल हो रहा है कि ' खूब जमेगा रंग, जब मिल बैठेंगे तीन यार...।'
पंचकुला में बेकाबू भीड़ के लिए सुझाया यह तरीका
कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए जीप के बोनट पर एक पत्थरबाज को बांधने का मामला काफी चर्चित रहा है। पंचकुला में हिंसा को रोकने के लिए एक ने सलाह दी कि राम रहीम को भी उसी तरह जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया जाए।
रूबरू हो रहे हैं इस शर्मिंदगी से
राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा को वाकई शर्मनाक है। एक ट्विटर अकाउंट पर राम रहीम एक तस्वीर पोस्ट कर कहा गया कि रूबरू होईए हरियाणा और पंजाब के इस शर्मनाक वाकये से।
दिया बायोडेटा में यह भी जोड़ने का सुझाव
राम रहीम के ट्विटर अकाउंट पर उनके बारे में काफी कुछ लिखा गया है। जिसमें उनकी योग्यता को लेकर जानकारी दी गई है। एक ने सुझाव दिया है कि इसमें अब रेपिस्ट भी जोड़ा जाना चाहिए।