{"_id":"599ffe9d4f1c1b180a8b45b7","slug":"heavy-rain-in-jaipur-today-morning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की बारिश ने ली दो जान... डूबो गई सड़कों को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की बारिश ने ली दो जान... डूबो गई सड़कों को
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क बनी दरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की राजधानी में आज सुबह हुई बारिश ने पूरे शहर की ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। जगह जगह पानी भरा, हादसे हुए। एक युवक और एक बच्चा पानी के बहाव में बह गए। एक घटना जलमहल और एक करतापुरा नाले पर हुई। दोनों के लिए तलाशी अभियान जारी है। हम दिखाते हैं जलमग्न हुई सड़कों के ऐसे नजारे जो आपको चौंका देंगे।
मुख्य सचिव का घर भी शिकार
सीएस के घर के बाहर की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर में आज सुबह तेज बौछारों के साथ शुरू हुई बारिश ने लोगों के लिए परेशानी पैदा कर दी। एक दिन पहले ही हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या देखने को मिली थी, दोबारा बारिश ने हालात और खराब कर दी। सीएस के घर के बाहर भी पानी भर गया।
हर तरफ नजर आई परेशानी
सीकर रोड पर भर गया पानी
- फोटो : अमर उजाला
सीकर रोड़ पर काफी पानी भर गया। उधर सुभाष चौक, चारदीवारी के इलाकों में भी इस तरह की परेशानी देखने को मिली। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भीगते हुए जाना पड़ा। बच्चे बारिश में स्कूल जाने के लिए बस, ऑटो का इंतजार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ गई हैं परेशानियां
निवारु रोड पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, निचले इलाकों में बसी बस्तियों में पानी भर गया। इन बस्तियों में से पानी को निकालने के लिए फिलहाल कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
रिमझिम के बीच श्रद्धा की बयार
मोती डूंगरी मंदिर के बाहर भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के मौके पर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के बाहर भक्तों की कतार लगी रही। बारिश के बीच भक्त कतार में दर्शन का इंतजार करते नजर आए।