{"_id":"5a8c002c4f1c1b5e028b644f","slug":"rajasthan-tourism-tourist-was-attacked-by-stray-animal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां विदेशी मेहमानों का ऐसे हो रहा है 'स्वागत' और हमारी कट रही नाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां विदेशी मेहमानों का ऐसे हो रहा है 'स्वागत' और हमारी कट रही नाक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
jaisalmer tourism
राजस्थान में आने वाले पर्यटकों पर एक अनजाना खतरा मंडरा रहा है। ये हम नहीं कह रहे पिछले दिनों सामने आईं कई घटनाएं बता रही हैं। कहीं रास्ते चलते सैलानी को कुत्ता काट जाता है, तो कहीं सांड उठाकर फेंक देता है। इसी के चलते एक पर्यटक को जान भी गंवानी पड़ी है। ताजा मामले में जैसलमेर घूमने आए दो पर्यटकों पर आवारा पशुओं ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मंगलवार को ही इंग्लैंड से जैसलमेर घूमने आई शैली नाम की पर्यटक को मैनपुरा इलाके में कुत्ते ने काट लिया।
Trending Videos
पिछले 24 घंटे में दो पर्यटकों पर आवारा पशुओं का हमला
jaisalmer
जैसलमेर में पिछले 24 घंटे के अंतराल में आवारा पशुओं ने दो पर्यटकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार आज जैसलमेर घूमने आए चिली देश के निवासी चिली ब्रदर्स मॉरिस हसन और डेनियल हसन जैसलमेर घूम रहे थे की चैनपुरा क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने सैलानी मॉरिस हसन पर हमला कर दिया जिससे उसके पैर पर चोट आ गई, गनीमत रही की सैलानी मॉरिस हसन को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन उसके पैर पर कुत्ते के दांतो के निशान लग गए। उन्हें स्थानीय लोग जिले के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने सैलानी मॉरिस हसन का उपचार कर छुट्टी दे दी।
आवारा सांड ने कर दिया था घायल
घायल महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर में स्थित सोनार किले का भ्रमण कर होटल लौट रही इग्लैंड की पर्यटक मालिशा को आवारा सांड ने सींग मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में मालिशा के नाक, कंधा, कोहनी और घुटने में चोट आई है। स्थानीय लोगों द्वारा उसे जवाहर चिकित्सालय पहुंचाया गया। वह बहुत डरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में गई थी एक की जान
जुआन
- फोटो : फाइल फोटो
घटना गत नवंबर माह की है जब जयपुर के चौड़ा रास्ता क्षेत्र में सांड के हमले में अर्जेंटिना निवासी जुआन की मौत हो गई थी। जुआन हॉलीवुड के फेमस ग्राफिक डिजाइनर थे। इस घटना में सरकार की किरकिरी तब और हुई थी जब जुआन को अस्पताल ले जाने के लिए कोई सरकारी एम्बूलेंस भी नहीं पहुंची थी। उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल की एम्बूलेंस से ले जाया गया था। लेकिन रास्ते में ही जुआान ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
घुमने के दौरान काटा कुत्ते ने
घायल सैलानी (गोले में)
- फोटो : फाइल फोटो
नवंबर माह में ही जैसलमेर में एक बेल्जियम पर्यटक को कुत्ते ने काट लिया था। बेल्जियम निवासी 60 वर्षीय फ्लोरेंस जैसलमेर शहर घूमने के बाद होटल लौट रही थी। इसी दौरान एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया। इसके बाद फ्लोरेंस को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन सरकारी अस्पताल की हालत देखकर फ्लोरेंस और डर गई और इलाज करवाने से मना कर दिया। इसके बाद उनका निजी अस्पताल में इलाज करवाया गया। लेकिन यहां भी उनकी केवल ड्रेसिंग की गई।