फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजसमंद से फिर सामने आई हैवानियत, जानें किसने मासूमों पर ढाया सितम, वीडियो वायरल

Tue, 30 Jan 2018 12:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 30 Jan 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
rajasthan rajsamand a father beat children video viral
rajsamand
बीते दिनों राजस्थान का राजसमंद​ जिला एक बंगाली मजदूर के लाइव मर्डर के कारण चर्चा में रहा था। इस मर्डर को लव जेहाद का एंगल देने का प्रयास किया गया था, जिसके कारण जिले में हालात तनावपूर्ण रहे थे। वहीं अब यहां के एक नए वीडियो ने प्रशासन को परेशानी में डाल दिया है। जिले में बीते दो दिन से वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन मासूमों को एक व्यक्ति बेरहमी से पीट रहा है।

एक मासूम को गर्दन से लटकाया और पीटा

rajasthan rajsamand a father beat children video viral
rajsamand
 इनमें से एक मासूम को व्यक्ति ने रस्सी बांधकर लटकाया हुआ है। जबकि दो बच्चे जमीन पर बेसुध पड़े है। वीडियो के बारे में जब जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि वीडियो राजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वीडियो में जो व्यक्ति बच्चों की बेहरहमी से पिटाई कर रहा है उसका नाम चैनसिंह रावत है और वह इन बच्चों का पिता है।

एक मासूम को घसीट-घसीटकर मारा

rajasthan rajsamand a father beat children video viral
rajsamand
जानकारी के अनुसार रावत आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करता है। दो दिन पूर्व जब बच्चों ने कपड़ों में गदंगी कर दी थी तो गुस्साए चैनसिंह ने बच्चों की पिटाई प्रारंभ कर दी। इसी बीच पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आज सुबह जब यह वीडियो राजसमंद जिला कलक्टर पीसी बेरवाल के पास पहुंचा तो उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हो गया था फरार, अब पुलिस ने धरा

rajasthan rajsamand a father beat children video viral
rajsamand
चैनसिंह रावत को जब देवगढ़ थाना पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस की एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। वहीं चैनसिंह रावत की पत्नी से भी जब पूछताछ की गई तो उसने इसे सामान्य घटना बताया है।
विज्ञापन

आयोग ने दिए निर्देश

rajasthan rajsamand a father beat children video viral
rajsamand
राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने भी इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा है। चतुर्वेदी का कहना है घटना पर नजर रखी जा रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई संभव वह की जाएगी। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है और वायरल किया है उस पर भी कार्रवाई होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed