{"_id":"5a6ff5624f1c1b93268b7330","slug":"rajasthan-jaipur-swine-flu-become-dangerous-regluarly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 दिन में 45 जिंदगी लील गया एक वायरस, 650 से ज्यादा पॉजिटिव भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 दिन में 45 जिंदगी लील गया एक वायरस, 650 से ज्यादा पॉजिटिव भी मिले
Tue, 30 Jan 2018 10:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च करने वाली सरकारें एक वायरस के आगे बेबस नजर आ रही है। दरअसल राजस्थान में एच1एन1 वायरस जानलेवा बना हुआ है। इस वायरस का असर बीते कुछ वर्षों सबसे अधिक इस वर्ष दिखाई दे रहा है। स्वाइन फ्लू के चलते इस जनवरी में ही अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते वर्ष स्वाइन फ्लू के कारण देश भर में 2264 लोगो की मौत हुई। मृतकों में सबसे अधिक राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के लोग सम्मलित थे।
एक दिन में चार मौत
2 of 5
फाइल फोटो।
स्वाइन फ्लू के कारण सोमवार को राजस्थान में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इनमें दो मौत जयपुर में जबकि एक-एक मौत पाली व अजमेर में हुई है। स्वाइन फ्लू के कारण राजस्थान में औसतन प्रतिदिन एक से अधिक मौत हो रही है। मृतकों में अधिकतर 55-65 वर्ष उम्र के लोग अधिक है। एच1एन1 वायरस के कारण लगातार हो रही मौत ने सरकार के तमाम दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है।
22 नए मरीज प्रतिदिन
3 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में स्वाइन फ्लू के असर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है बीते 29 दिन में कुल 650 से ज्यादा पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है यह सरकारी आंकड़ा है। जबकि हकीकत में संख्या काफी अधिक है। हालांकि राजस्थान सरकार के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू प्रभावित क्षेत्रों के साथ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वायरस से निपटने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रार्थना सभाओं पर रोक
4 of 5
फाइल फोटो।
जयपुर के कार्यवाहक जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जयपुर के सरकारी और निजी स्कूलों में आगामी आदेशों तक प्रार्थन सभाओं पर रोक लगा दी है। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के लिए पाबंद करने को कहा गया है। साथ ही स्वाइन फ्लू को लेकर तमाम स्कूलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं जिला कलक्टर के इस निर्देश के बाद बच्चों व परिजनों में भय का माहौल है। इस जनवरी में अकेले जयपुर में स्वाइन फ्लू से दर्जनभर मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
बीते वर्ष केवल एक मौत हुई थी
5 of 5
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 जनवरी में राजस्थान में स्वाइन फ्लू से केवल एक मौत हुई थी। जबकि एक ही व्यक्ति् पॉजिटिव पाया गया था। जबकि इस वर्ष जनवरी में अब तक 24 मौतें हो चुकी हैं और करीब 375 पॉजिटिव मिले हैं। वहीं वर्ष 2016 जनवरी में स्वाइन फ्लू से 19 लोगों की मौत हुई थी व करीब 80 पॉजिटिव मिले थे। वहीं सबसे भयावह आंकड़े वर्ष 2015 जनवरी के हैं। इस वर्ष जनवरी में स्वाइन फ्लू से राजस्थान में 43 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 173 पॉजिटिव मिले थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।