फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 साल पहले हुई थी हत्या, कुएं से जब निकाली गई लाश तो खुले कई राज

Mon, 27 Nov 2017 12:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police recovered a 7 year old dead body murder mystery solved
खुदाई में मिला युवक का कंकाल - फोटो : Amar Ujala
7 साल पहले हुए हत्याकांड का राज खोलने में पुलिस को 17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सफलता हासिल हुई है। राजस्थान के झुंझनूं जिले के खेतड़ी थाना इलाके के शिमला गांव में रविवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। पुलिस और प्रशासन ने करीब 17 दिन की मशक्कत के बाद कच्चे कुएं से युवक का 7 साल पुराना कंकाल निकाला है। इस कंकाल के मिलने से हत्याकांड के राज से भी पर्दा उठ गया है। 

अचानक गायब हो गया था प्रदीप, पुलिस भी नहीं ढूंढ पाई

rajasthan police recovered a 7 year old dead body murder mystery solved
डेमो इमेज
खेतड़ी थाना सीओ वीरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि हरियाणा के बेवल गांव निवासी प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश यादव सात साल पहले अचानक गायब हो गया था। इस संबंध में उसके पिता ने गुमशुदगी भी दर्ज करवाई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिछले दिनों पुलिस को पता चला कि उसकी हत्या उसकी मौसी के लड़के शिमला निवासी रवित यादव ने कर दी थी और शव को शिमला के जोहड़ी में स्थित कुएं में डाल दिया था। आठ नवंबर को शव निकालने के लिए कुएं की खुदाई शुरू करवाई। करीब 17 दिन की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर बाद प्रदीप के शव के अवशेष को निकाल लिया गया। शव पूरी तरह सड़- गल चुका था पर उसके  कपड़ों के आधार पर उसके पिता ने बेटे के शव की पहचान की। 

 

शराब पार्टी के दौरान ली थी जान

rajasthan police recovered a 7 year old dead body murder mystery solved
डेमो इमेज
सात साल पहले हुए इस हत्याकांड का कारण शराब रही थी जिसमें आरोपी रवित ने पुलिस को बताया कि प्रदीप की तीन मौसी शिमला ब्याही है। वह मौसियों से मिलने आया था। वह मौसी के बेटे प्रदीप के साथ बैठकर शराब पार्टी करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और तैश में आए रवित ने प्रदीप की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर जोहड़ी में बने कुएं में डाल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्डर केस से ही खुला एक और मर्डर केस

rajasthan police recovered a 7 year old dead body murder mystery solved
पुलिस को कुएं से मिले युवक के अवशेष - फोटो : Amar Ujala
मौसी के बेटे की हत्या करने वाला रवित टैक्सी ड्राइवर है और एक आदतन अपराधी है। उसने सितंबर में अपने ही घर में साथी गाड़ी चालक की हत्या कर दी थी। रवित ने पहले तो उस गाड़ी चालक के साथ शराब पी और दोनों में झगड़ा हुआ तो तैश में आकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी और शव को बोरे में डालकर हरियाणा बॉर्डर पर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की तो उसने मौसेरे भाई की हत्या की बात कबूल की।
विज्ञापन

खुदाई में आई परेशानियां फिर भी नहीं मानी हार

rajasthan police recovered a 7 year old dead body murder mystery solved
डेमो इमेज - फोटो : Amar Ujala
पुलिस को प्रदीप का शव निकालने में 17 दिन लग गए। इस दौरान बहुत सी परेशानियां सामने आई।  पुलिस ने आरोपी रवित की निशानदेही पर 8 नवंबर को ग्रामीणों के सहयोग से खुदाई शुरू की। इस दौरान कभी साधन नही मिले तो कभी मजदूर। कभी पानी निकल आया तो कभी मिट्टी ढह गई। इससे दो-दो दिन खुदाई बंद रही। आखिर रविवार को पुलिस ने शव को निकाल ही लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed