फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पूर्व महाराजा ऐसे करते हैं अपना बर्थडे सेलिब्रेट, शामिल होती है Royal Families

Wed, 20 Dec 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Dec 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jodhpur-s royal family-s former maharaja gaj singh celebrated his 7oth birthday
जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह - फोटो : Amar Ujala
मारवाड़ के सांस्कृतिक दूत के रूप में विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले पूर्व सांसद गजसिंह ने 70वां जन्मदिन मनाया। जोधपुर के पूर्व महाराजा गजसिंह अपना जन्म हिंदू कलेंडर के अनुसार मनाते है। इस मौके पर आज उम्मेद भवन पैलेस की बारादरी को खास तौर पर सजाया गया जहां ये सेलिब्रेशन हुआ। इस अवसर पर मारवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य, पूर्व जागीरदार व गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और गजसिंह को शुभकामनाएं दी। 

परम्परगत तरीके से मनाया जन्मदिन

rajasthan jodhpur-s royal family-s former maharaja gaj singh celebrated his 7oth birthday
परम्पराओं को निभाया गया - फोटो : Amar Ujala
बर्थ डे सेली​​ब्रेशन के दौरान  परम्पराओं को निभाया गया। राजपुरोहितों व राजपंडितों ने परम्परगत तरीके से मंत्रोच्चारण के साथ गजसिंह की तिलक आरती की। इसे बाद नजर निछरावल हुई। सबसे पहले युवराज शिवराजसिंह ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ नजर निछरावल की। इसके बाद पूर्व महाराजा दिलीपसिंह सहित अन्य विशिष्ट नागरिक, अतिथि, पूर्व जागीरदार व सरदार, नागरिक, पुराने-नए स्टाफ द्वारा नजर निछरावल कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। 
 

पूर्वजों के स्मारकों पर जाकर लेते हैं अाशीर्वाद

rajasthan jodhpur-s royal family-s former maharaja gaj singh celebrated his 7oth birthday
maharaja gaj singh of jodhpur
बारादरी में  परम्परानुसार बैठक व्यवस्था की गई। इससे पूर्व गजसिंह ने  मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित मां चामुंडा, बाड़ी के महल मन्दिर व कुलदेवी मां नागणेच्या, जरनेश्वरी व चिड़ियानाथ की पूजा-अर्चना की। साथ ही जसवन्तथड़ा पर पूर्वजों के स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनाना दरबार हॉल में भी बधाई

rajasthan jodhpur-s royal family-s former maharaja gaj singh celebrated his 7oth birthday
maharaja gaj singh of jodhpur - फोटो : Amar Ujala
मेहरानगढ़ से उम्मेद भवन पैलेस पहुंचने पर मुख्य प्रवेश द्वार पर बाईजीलाल शिवरंजनी राजे ने पूर्व महाराजा गजसिंह की अगवानी कर आरती की। इस अवसर पर मेहरानगढ़ बैंड द्वारा धूंसा वादन किया गया। जनाना दरबार हॉल में गजसिंह ने पूर्व राजमाता कृष्णा कुमारी और बड़े बाईजीलाल व भुआसा से आशीर्वाद लिया। उसके बाद बाईजीलाल, भंवर बाईजीलाल, पूर्व महारानी, युवरानी सहित अन्य पूर्व राजपरिवार के सदस्यों द्वारा नजर निछरावल कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। 
 
विज्ञापन

रहमान टीम ने दी संगीतमय प्रस्तुति

rajasthan jodhpur-s royal family-s former maharaja gaj singh celebrated his 7oth birthday
drummer shiva mani
पूर्व सांसद गजसिंह के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के लिए मारवाड़ सहित विभिन्न जगहों से जानी-मानी हस्तियां जोधपुर आई हुई है। समारोह में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के विधायक अजातशत्रु सिंह, सांसद दुष्यंतसिंह, ग्वालियर राजघराने से जुड़ी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया और जयपुर से पद्मिनी देवी जोधपुर आई है। पंद्रहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह व पद्मनाभसिंह भी उनके समारोह में भाग लेने आए है। संगीतकार एआर रहमान की टीम के प्रमुख ड्रमवादक शिवामणि के संयोजन में टीम के सदस्यों ने मंगलवार शाम उम्मेद भवन में संगीतमय प्रस्तुति दी थी। इस अवसर पर समारोह के लिए खासतौर पर शाही शामियाना सजाया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed