{"_id":"5a71629d4f1c1b90268b7717","slug":"rajasthan-jaisalmer-people-make-a-woman-dance-on-dj-and-torture-her-due-to-superstition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवती में भूत बताया और मंदिर में बेहोश होने तक जबरन नचवाया, भगवान के दर ये कैसा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती में भूत बताया और मंदिर में बेहोश होने तक जबरन नचवाया, भगवान के दर ये कैसा खेल
Wed, 31 Jan 2018 01:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
baba ramdev temple jaisalmer
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मांदिर में आस्था से सराबोर माहौल और भक्तों की भीड़ के बीच एक युवती से ज्यादती। एेसा काला नजारा देखने को मिला है। आज जैसलमेर के पोकरण में हुई एक घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया। यहां आस्था के दर पर भरी भीड़ के बीच अंधविश्वास के चलते एक युवती से ज्यादती हुई। वीडियो वायरल होते ही ये घटना चर्चा का विषय बन गई है।
सरेआम अभद्र व्यवहार
2 of 5
baba ramdev temple jaisalmer
- फोटो : Amar Ujala
ये घटना जैसलमेर के पोकरण स्थित बाबा रामदेव मंदिर की है, जो रामदेवरा के नाम से प्रसिद्ध है। यहां बाबा रामदेव की समाधी के दर्शन करने रामदेवरा पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे में लोगों ने अंधविश्वास के फेर में एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार किए, वहीं साथ आए लोग देखते रहे। एेसे में हजारों लोगों के बीच मानवता शर्मसार होती रही। युवती को इतना प्रताड़ित किया गया कि वह बेहोश तक हो गई।
बेहोशी की हालत में भी घंटो तक नचाया
3 of 5
baba ramdev temple jaisalmer
- फोटो : Amar Ujala
श्रीगंगानगर जिले के किसी ग्रामीण अंचल से करीब 100 से अधिक श्रद्धालुओं का दल रामदेवरा बाबा की समाधी के दर्शन करने पहुंचा था। साथ आए लोग घंटो ढोल-मजीरों की धुन पर युवती को नचाते रहे इससे वो अर्ध मूर्छित होकर अपना होशो-हवास भी खो बैठी। लेकिन साथ आए लोगों ने इस पर भी रहम नही खाया व जबरन उसको पकड़ कर नचाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल पकड़कर पशुओं सा व्यवहार
4 of 5
baba ramdev temple jaisalmer
- फोटो : Amar Ujala
साथ आए लोगो का मानना था कि इस पर बुरी आत्मा का प्रभाव रहता है, इसलिए उसे इस धार्मिक स्थली पर लाए हैं। इन लोगों ने युवती को बालों से पकड़कर जबरन खींचकर उसके साथ घंटों पशुओं सा व्यवहार किया।
विज्ञापन
अंधविश्वास के खुले खेल को मूकदर्शक बनकर देखते हैं लोग
5 of 5
baba ramdev temple jaisalmer
- फोटो : Amar Ujala
आसपास के लोग व उनके साथ आये अन्य पुरुष व महिला श्रद्धालु मूक दर्शक बन कर एक महिला श्रद्धालु के साथ हो रहे अमानवीय घटना को देखते रहे। महिलाओं को हक़ दिलाने के लिए लाखों करोड़ों खर्च किए जा रहे हे लेकिन रूढ़िवादी अन्धविश्वास के चलते अब भी खुलेआम उन पर अत्याचार देखने को मिल जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।