फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयपुर के स्कूलों में प्रार्थना सभाओं पर रोक, खौफ में बच्चे और परिजन

Wed, 24 Jan 2018 09:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur swine flu effect prayer meet ban in school
फाइल फोटो।
सरकारी लाचारी का नमूना इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहा है। एक वायरस के आगे अब सरकार ने भी घुटने टेक दिए है। दरअसल राजस्थान स्वाइन फ्लू की चपेट में है। राज्य में प्रतिदिन हो रही मौत और बड़ी संख्या में मिल रहे एच1एन1 पॉजिटिव के बाद आम लोगों में भय का माहौल है। वायरस से निपटने में नाकाम रहे सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कारण अब बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जयपुर के जिला प्रशासन ने अजीबो-गरीब आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद से भय का माहौल और अधिक हो गया है। 

 

जिला कलक्टर ने लगाई रोक

rajasthan jaipur swine flu effect prayer meet ban in school
फाइल फोटो।
जयपुर के कार्यवाहक जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जयपुर के सरकारी और निजी स्कूलों में आगामी आदेशों तक प्रार्थन सभाओं पर रोक लगा दी है। इसके लिए ​जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के लिए पाबंद करने को कहा गया है। साथ ही स्वाइन फ्लू को लेकर तमाम स्कूलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं जिला कलक्टर के इस निर्देश के बाद बच्चों व परिजनों में भय का माहौल है। 

जयपुर में इस माह आठ मौत

rajasthan jaipur swine flu effect prayer meet ban in school
फाइल फोटो।
स्वाइन फ्लू के प्रकोप से राजस्थान की राजधानी भी खासी प्रभावित है। जानकारी के अनुसार इस माह अब तक स्वाइन फ्लू के कारण जयपुर में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करीब 400 लोगों एच1एन1 पॉजिटिव मिले है। बीते वर्ष की भांति इस वर्ष की शुरुआत से ही स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते असर के आगे सरकार ढांचा फेल नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

28 से ज्यादा मौत

rajasthan jaipur swine flu effect prayer meet ban in school
फाइल फोटो।
राजस्थान में स्वाइन फ्लू के विकराल रुप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है इस माह अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान का लगभग हर जिला स्वाइन फ्लू का शिकार है। जबकि अब तक पाजिटिव लोगों की संख्या 500 के आसपास पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार​ जिन लोगों की मौत इस माह स्वाइन फ्लू के कारण हुई उनकी औसत उम्र 51—64 वर्ष के बीच है। अब तक हुए 28 मौत में 16 लोग इस उम्र के थे। 
विज्ञापन

बीते वर्ष 2264 लोगों की गई थी जान

rajasthan jaipur swine flu effect prayer meet ban in school
फाइल फोटो।
राजस्थान देश के उन चार प्रमुख राज्यों में सबसे उपर है जहां स्वाइन फ्लू का असर सबसे अधिक है। बीते वर्ष देश भर में स्वाइन फ्लू के कारण 2264 लोगों की मौत हुई थी। जबकि प्रभावित की संख्या 38 हजार से ज्यादा थी। देश में सबसे अधिक जो राज्य स्वाइन फ्लू से प्रभावित रहे है उनमें राजस्थान के अतिरिक्त गुजरात व महाराष्ट्र भी सम्मलित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed