{"_id":"5a67fd564f1c1bb2208b4faa","slug":"padmaavat-rajasthan-government-feel-heat-due-to-upcoming-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार को सता रही है राजपूत वोटों की चिंता, बढ़ गई है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को सता रही है राजपूत वोटों की चिंता, बढ़ गई है परेशानी
Wed, 24 Jan 2018 08:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 Jan 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भले ही देश भर में संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। लेकिन इस आदेश के बाद वसुंधरा सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है। क्योंकि इस माह के अंत में राजस्थान में तीन महत्वपूर्ण उपचुनाव होने है। जिसमें दो लोकसभा व एक विधानसभा की सीट सम्मलित है। इन तीनों ही सीटों पर राजपूत मतदाता भाजपा उम्मीदवारों की जीत में बाधा बन सकते है।
यहां सबसे ज्यादा असर
2 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा के लिए 29 जनवरी को मतदान होना है। इसमें राजपूत मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक अजमेर लोकसभा में है। यहां करीब 2 लाख 30 हजार राजपूत समुदाय के मतदाता है। वहीं अलवर में करीब 80 हजार जबकि मांडगलगढ़ में करीब 20 हजार राजपूत मतदाता है। राजपूत मतदाता बीते कई माह से राजस्थान की वसुंधरा सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते आए है।
ऐलान के बाद बढ़ी मुश्किल
3 of 5
फाइल फोटो।
करणी सेना सहित कई राजपूत संगठन उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के विरोध का ऐलान कर चुके है। बीती 14 जनवरी को जयपुर के राजपूत सभा भवन में इन संगठनों ने यह ऐलान किया। वहीं दूसरी और कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह पद्मावत के मुद्दे पर राजपूतों को भाजपा के विरुद्ध लामबंद करने में जुटे है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस को आवश्यक रुप से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन
4 of 5
वसुंधरा राजे
दरअसल उपचुनाव को देखते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाल ही में राजपूत समाज को पद्मावत के मुद्दे पर समर्थन का आश्वासन दिया था। लेकिन पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला और अब सरकार के करणी सेना और आंदोलन करने वाले नेताओं से सख्ती से निपटने के आदेश के बाद राजपूत समाज में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ी है।
विज्ञापन
पाबंद करने का आदेश
5 of 5
फाइल फोटो।
मंगलवार को राजस्थान सरकार की आपात बैठक में राजस्थान पुलिस ने करणी सेना व उग्र प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लगाम लगाने को निर्णय किया है। राजस्थान पुलिस के एडीजी एनआरके रेड्डी ने स्पष्ट कर दिया है करणी सेना के नेताओं को पाबंद किया जाएगा। साथ ही जो थिएटर पद्मावत फिल्म को लगाना चाहते है उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। सरकार इन सभी आदेश के पीछे सुप्रीम कोर्ट का हवाला दे रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।