{"_id":"5a83c3284f1c1b2a788b5aca","slug":"rajasthan-jaipur-bjp-face-heat-due-to-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social media क्या भाजपा के लिए मुसीबत बन गया है, जानें कैसे..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Social media क्या भाजपा के लिए मुसीबत बन गया है, जानें कैसे..
Wed, 14 Feb 2018 10:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में मिली जीत में सोशल मीडिया ने भी अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इस माह के प्रारंभ में आए राजस्थान उपचुनाव के नतीजों के बाद सोशल मीडिया राजस्थान भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दरअसल उपचुनाव के बाद भाजपा में मची सिर फुटौव्वल खुलकर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री सहित भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक को वायरल हो रहे वीडियो और आॅडियो पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन गए है।
मुख्यमंत्री राजे भी घिरी
2 of 5
वसुंधरा राजे
दरअसल 12 फरवरी को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान का बजट पेश किया था। जिसमें ढेर सारे लोक—लुभावन वादे किए गए है। जब मुख्यमंत्री राजे से इन घोषणाओं को पूरा होने की गारंटी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा वादे पूरा होने की कोई गारंटी नहीं है। इसके बाद मुख्यमंत्री राजे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री से सवाल इसलिए भी किया गया था क्योंकि कुछ माह बाद राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रस्तवित है। ऐसे में इतनी सारी घोषणाएं पूर्ण कैसे होंगी।
भाजपा विधायक का आॅडियो वायरल
3 of 5
ज्ञानदेव आहूजा
विवादों में रहने वाले भाजपा के विधायक ज्ञानदेव आहूजा भी कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया का शिकार बन चुके है। वायरल हुआ उनका आॅडियो राजस्थान में हुए उपचुनाव से ठीक पहले का बताया जा रहा है। जिसमें वे एक कार्यकर्ता से कहते सुनाई दे रहे है सीएम राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को नहीं बदला तो हालत बुरी होगी। इस आॅडियो में वे भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के सबंध में लिखे गए पत्र का भी उल्लेख कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डर्टी पिक्चर के कारण ये मंत्री भी विवादों में
4 of 5
कालीचरण सराफ
वहीं नया विवाद मंगलवार को पैदा हुआ है। जब सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के खुले में लघुशंका करने की फोटो वायरल हुई। वायरल करने वालों का दावा है कि ये जनाब राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ है। इस फोटो में एक सरकारी गाड़ी और स्वास्थ्य मंत्री का सहायक भी नजर आने की बात कही जा रही है। इस फोटो के बाद स्वच्छ भारत अभियान का माखौल उड़ाने वाले सराफ भी सोशल मीडिया में निशाने पर है।
विज्ञापन
जारी है आरोप-प्रत्यारोप का दौर
5 of 5
फाइल फोटो।
उपचुनाव के बाद से राजस्थान में सरकार और भाजपा संगठन में बदलाव की बात हो रही है। लेकिन भाजपा आलाकमान ने इसके कोई संकेत नहीं दिए है। वहीं वसुंधरा राजे के भाजपा में ही विरोधी अब अपनी ही सरकार को गलत नीतियों के लिए घेरने लगे है। इसके अतिरिक्त पार्टी में गुटबाजी भी खुलकर सामने आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।