फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 लाख की सुपर बाइक से जा रहा था घर, रास्ते में यूं मिली मौत

Thu, 14 Dec 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Dec 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur bike rohit singh shekhawat died in a crucial road accident at jln marg
biker rohit singh shekhawat
वो रोज अपनी सुपर बाइक पर घर से आॅफिस आॅफिस से घर के लिए आता जाता था मगर बुधवार देर रात वो अपने घर पहुंचने से पहले ही दुनिया को छोड़ गया। जयपुर के जेएलएन रोड पर बुधवार देर रात हुए एक हादसे में 35 वर्षीय युवक रोहित सिंह शेखावत की दर्दनाक मौत हो गई। रोहित आॅफिस से अपने घर की ओर लौट रहा था कि तभी अचानक उनके सामने रोड क्रॉस करते हुए दो राहगीर आ गए जिन्हें बचाने के प्रयास में उनका बैलेंस बिगड़ गया। 

अस्पताल में तोड़ा दम

rajasthan jaipur bike rohit singh shekhawat died in a crucial road accident at jln marg
biker rohit singh shekhawat
जेएलएन रोड पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क के सामने हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए रोहित को राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 

जगुआर कंपनी में मैनेजर थे रोहित

rajasthan jaipur bike rohit singh shekhawat died in a crucial road accident at jln marg
biker rohit singh shekhawat
जयपुर की न्यू लाइट कॉलोनी निवासी रोहित सिंह शेखावत जगुआर कंपनी में बतौर मैनेजर पद पर कार्यरत था और रोजाना की तरह अपनी सुपर लग्जरी बाइक पर रात को करीब 10 बजे घर लौट रहा था। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों से था बेहद प्यार, रेसिंग में भी आजमा चुके थे हाथ

rajasthan jaipur bike rohit singh shekhawat died in a crucial road accident at jln marg
biker rohit singh shekhawat
शहर के युवा बाइकरों में से एक रोहित को बाइक चलाने का बहुत शौक था इसलिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बाइकिंग एवं रेसिंंग के दौरान ली गई तस्वीरों से भरा पड़ा रहता था। बताया गया है कि घटना के समय जिस बाइक पर रोहित सवार था उसकी भारत में करीब 17 लाख रुपए की कीमत है। बाइकिंग के साथ-साथ रोहित को कारों का भी काफी शौक था और वो कार रैलियों में भी भाग लिया करता था।
 
विज्ञापन

​परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

rajasthan jaipur bike rohit singh shekhawat died in a crucial road accident at jln marg
biker rohit singh shekhawat
रोहित की दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रोहित अपने पीछे एक साल के बेटे जेम्स और पत्नी रिचा समेत माता-पिता को छोड़ गए हैं। रोहित की मौत की खबर मिलते ही उनके दोस्तों और शहर के तमाम नामी बाइकर्स में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed