{"_id":"5a7146ea4f1c1b83268b7850","slug":"rajasthan-jaipur-at-by-poll-result-betting-going-on","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणाम को लेकर सटोरिए भी आशंकित, अब तक लगा 150 करोड़ का सट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम को लेकर सटोरिए भी आशंकित, अब तक लगा 150 करोड़ का सट्टा
Wed, 31 Jan 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खेल से लेकर चुनावों के रिजल्ट पर सट्टा बाजार की नजर रहती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों राजस्थान में देखने को मिल रहा है। यहां बीती 29 जनवरी को तीन उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। जिसका रिजल्ट कल आएगा। जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर बंधेगा इसे लेकर राजनीतिक जानकारों के साथ सट्टा बाजार भी आशंकित नजर आ रहा है। जयपुर से लेकर राजस्थान के अधिकतर जिलों व मुख्य रुप से दिल्ली में बैठे सटोरियों की धड़कनें बढ़ी हुई है।
150 करोड़ लगे
2 of 5
फाइल फोटो।
सटोरियों के अनुसार बाजार में परिणामों से पूर्व काफी उथल पुथल देखी जा रही है। उनका कहा है कि अब तब 150 करोड़ का सट्टा लग चुका है। लेकिन यह सट्टा किसी एक पार्टी पर नहीं लगा है। कांग्रेस और भाजपा पर लगभग बराबर का सट्टा लगा है। वहीं दूसरी और उम्मीदवार की जीत—हार के अंतर भी लोग दांव लगा रहे है। सट्टा बाजार का मुख्य केन्द्र इन चुनाव परिणामों के लिए दिल्ली बताया जा रहा है।
सट्टा बाजार का रुख
3 of 5
फाइल फोटो।
सटोरियों के अनुसार तीन उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते है। क्योंकि राजनीतिक जानकार जहां अलवर में कांग्रेस को आगे बता रहे है वहीं अजमेर में कड़ा मुकाबल व मांडलगढ़ में भाजपा को मजबूत मान रहे है। जबकि सट्टा बाजार अलवर व अजमेर में कांग्रेस को आगे व मांडलगढ़ में कड़ा मुकाबला मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत का दावा दोनों तरफ से
4 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में हुए उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा-कांग्रेस के आलाकमान की पूरी नजर है। इसलिए दोनों पार्टियों के दिग्गजों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। जहां कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित होकर अपनी जीत का दावा कर रही है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के कामों को बेहतरीन बताकर भाजपाई जीत के प्रति पूर्ण रुप से आश्वस्त है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने जीत के दावे किए।
विज्ञापन
कुल 42 उम्मीदवार है मैदान
5 of 5
फाइल फोटो।
राजस्थान में अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा के लिए 29 जनवरी को मतदान हुआ है। इन उपचुनाव में कुल 42 उम्मीदवार मैदान में है। लेकिन मुख्य मुकाबल कांग्रेस और भाजपा में ही माना जा रहा है। अलवर से जहां कांग्रेस ने पूर्व सांसद डा करण सिंह तो भाजपा ने वर्तमान राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ जसवंत सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि अजमेर से डॉ रघु शर्मा कांग्रेस के व रामस्वरुप लांबा भाजपा प्रत्याशी है। वहीं मांडलगढ़ से कांग्रेस ने विवेक धाकड़ व भाजपा ने शक्ति सिंह हाड़ा को उम्मीदवार बनाया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।