फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में यहां की धरती उगल रही 'सोना', नए भण्डारों ने दुनिया को चौंकाया

Mon, 12 Feb 2018 09:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
rajasthan gold reserve find till now four state of india produce gold
फाइल फोटो।
सोने की खदानों के बारें में जानने के लिए दुनियाभर के लोगों में उत्सुकता रहती है। उज्बेकिस्तान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित कुछ ऐसे देश है जहां की सोने की खदान दुनियाभर में जानी जाती है। जबकि भारत में अब तक प्राकृतिक संपदा के तौर पर सोने के भंडारों ने दुनिया को अपनी ओर ज्यादा आकर्षित नहीं किया है। लेकिन बीते दिनों राजस्थान में ढूंढे गए सोने के भंडार ने सारी दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने राजस्थान करोड़ों टन सोने भण्डारों का पता लगा लगाया है। भारत में अब तक केवल राज्यों में सोने की खदानें है। जबकि राजस्थान ऐसा पांचवा राज्य होगा। 

 

राजस्थान में मिला इतना सोना

rajasthan gold reserve find till now four state of india produce gold
फाइल फोटो।
विभाग के अनुसार राजस्थान के बांसवाड़ा व उदयपुर जिले में 114 मिलियन टन से ज्यादा सोने के भंडार मिले हैं। भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण की खोज में भूकिया-डगोचा क्षेत्र में सोने का पता चला है। जबकि कई क्षेत्रों में तांबें की खोज भी बड़े स्तर पर की जा रही है। इन क्षेत्रों में कमालपुरा, नीम का थाना सहित क्षेत्र सम्मलित हैं। 
 

कर्नाटक अब तक सबसे आगे

rajasthan gold reserve find till now four state of india produce gold
फाइल फोटो।
भारत में अब तक सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य कर्नाटक रहा है। देश का अधिकतर सोना इसी राज्य से निकाला जाता रहा है। यहां कई जिले ऐसे है जो सोने की खदानों के लिए दुनिया भर में फेमस है। इनमें कोलार, धारवाड़, हसन और रायचूर प्रमुख है। जानकारी के अनुसार इन राज्यों से भारत का करीब 89 फीसदी सोना निकाला जाता है। कर्नाटक में करीब 17 लाख टन सोने के अयस्क का भंडार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र भी पीछे नहीं

rajasthan gold reserve find till now four state of india produce gold
फाइल फोटो।
कर्नाटक के बाद अब तक आंध्र प्रदेश देश का दूसरे सबसे बड़ा सोना उत्पादक राज्य है। हालांकि यहां से कितना सोना निकाला जाता है यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन भूवैज्ञानिकों के अनुसार यहां रामागिरी की खदानों से प्रचूर मात्रा में सोना निकाला जाता है। इसके अतिरिक्त कुछ और क्षेत्र भी है जहां सोने की खुदाई का काम होता है। जिनमें चित्तूर प्रमुख है। 
विज्ञापन

इस नए राज्य में भी स्वर्ण भंडार

rajasthan gold reserve find till now four state of india produce gold
फाइल फोटो।
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बाद भारत में सबसे अधिक सोना झारखंड से निकाला जाता है। जानकारी के अनुसार यहां सोना एक नदी से निकाला जाता है। इस नदी का नाम सुवर्ण रेखा है। भूवैज्ञानिक बताते है कि यह सोना नदी में रेत में मिलता है। झारखंड से प्रतिवर्ष 330 किलो सोने का उत्पादन किया जाता है। यहां की सिंहभूमि प्रमुख सोना उत्पादन क्षेत्र है। 

इन राज्यों के अतिरिक्त केरल में भी सोने की खदानें है। यहां के भी कई जिलों में नदी के क्षेत्रों में सोना निकाला जाता है। जानकारी के अनुसार यहां पुन्ना पुझा और छवियार पुझा नदी के पास कुछ इलाकों में सोना पाया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed