{"_id":"5a656e514f1c1b8e268b5ac8","slug":"rajasthan-crime-kota-bjp-leader-wife-and-son-murdered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की पत्नी और बेटे को गोलियों से भूना, डबल मर्डर से शहर में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की पत्नी और बेटे को गोलियों से भूना, डबल मर्डर से शहर में सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:02 AM IST
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम के ग्राफ में तेजी से हो रही बढ़ोतरी राजस्थान पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। पहले जयपुर और अब कोटा में डबल मर्डर की वारदात ने लोगों को हिला कर रख दिया है। दरअसल रविवार शाम को कोटा के चौपड़ा फॉर्म क्षेत्र में एक स्थानीय भाजपा नेता नीरज पाराशर का घर गोलीयों की आवाज से गूंज उठा। उनकी पत्नी और मासूम बेटे की बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घर पर नहीं था भाजपा नेता
सोहनी पाराशर
पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब सात बजे की है। इस वक्त नीरज पाराशर घर से सब्जी लेने के लिए निकले थे। उस दौरान घर पर उनकी पत्नी सोहनी व बेटा पीयूष व दो वर्ष की बेटी तान्या थे। इस दौरान घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने सोहनी व उसके बेटे को गोली मारी और बेटी को उठाकर दूर पटक दिया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ौसी नीरज पाराशर के घर पहुंचे। लेकिन तब तब मासूम पीयूष की मौत हो चुकी थी। जबकि सोहनी पाराशर ने अस्तपताल में दम तोड़ा।
प्रेमी पर लगाए आरोप
पीयूष पाराशर
नीरज पाराशर ने हत्या का आरोप पत्नी की प्रेमी पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बीते दो माह से मुरैना निवासी चंद्रकांत पाठक के साथ रह रही थी। वह करीब दस दिन पूर्व ही वापस लौटी थी। पाराशर का कहना है उन्होंने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में भी दर्ज कराई थी। रविवार को जब वह घर पर नहीं थे तब उनके पत्नी के प्रेमी ने ही दोनों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
फेसबुक पर किया था पोस्ट
फाइल फोटो।
कोटा में डबल मर्डर की वारदात के बाद लोग दहश्त में है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोहनी पाराशर के प्रेमी के संग रहने के दौरान नीरज पाराशर ने फेसबुक प्रोफाइल पर कई पोस्ट किए थे। जिसमें उसने अपनी पत्नी से वापस आने की बात भी कही थी। वहीं जिस व्यक्ति पर नीरज पाराशर ने आरोप लगाए है उसने भी अपनी प्रोफाइल पर सोहनी पराशर के साथ 100 से अधिक फोटो शेयर की हुई है।
नहीं मिला सुराग
फाइल फोटो।
पुलिस के अनुसार सोहनी पाराशर के सिर पर गोली का निशान है। जबकि मासूम पीयूष के सीने पर गोलियों के दो निशान है। रविवार शाम को हुई वारदात के बाद से अब तक पुसिल को आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। वहीं रविवार शाम को हुई घटना के बाद कोटा रेंज आईजी विशाल बंसल सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार नीरज पाराशर पेशे से प्रोपटी डीलर है।