फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Voter list applications of Madan Dilawar son and daughter-in-law rejected claim of residence not proven.

राजस्थान: मदन दिलावर के बेटे-बहू का वोटर लिस्ट आवेदन निरस्त, निवास का दावा साबित नहीं हुआ; अब आगे क्या?

Thu, 27 Aug 2026 03:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Aug 2026 03:13 PM IST
सार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे और बहू का अटरू नगर पालिका के वार्ड 21 में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आवेदन निरस्त कर दिया गया। पांच सदस्यीय जांच समिति को दोनों के पिछले छह महीने से वहां निवास के प्रमाण नहीं मिले।

विज्ञापन
Voter list applications of Madan Dilawar son and daughter-in-law rejected claim of residence not proven.
मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे और बहू का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का आवेदन प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। दोनों ने अटरू नगर पालिका के वार्ड 21 से आवेदन किया था। जांच में निवास संबंधी दावों की पुष्टि नहीं होने पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अंजना सहरावत ने दोनों आवेदन खारिज कर दिए।

विज्ञापन

दोनों आवेदकों ने नई मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करते हुए दावा किया था कि वे पिछले छह महीने से वार्ड 21 में निवास कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर दस्तावेजों और निवास संबंधी तथ्यों का सत्यापन किया गया। जांच के दौरान मौके पर उनकी मौजूदगी और लगातार निवास से जुड़े पर्याप्त प्रमाण नहीं मिले।

विज्ञापन


पढ़ें:  विजय कौशिक का बड़ा आरोप- सरकार प्रायोजित कॉकरोच पार्टी चला रही

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर के बजाय अंगूठे के निशान लगे होने पर भी संदेह हुआ। मामले की जांच के लिए एसडीएम अंजना सहरावत ने पांच सदस्यीय विशेष जांच समिति गठित की। समिति को वार्ड 21 में जाकर आवेदकों के निवास से जुड़े भौतिक और दस्तावेजी प्रमाणों की जांच के निर्देश दिए गए।

जांच समिति ने स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ संबंधित रिकॉर्ड की भी पड़ताल की। समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आवेदन में दिए गए निवास संबंधी दावों और वास्तविक स्थिति में अंतर पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों आवेदक पिछले छह महीने से वार्ड 21 में निवास नहीं कर रहे थे। इसके बाद एसडीएम ने दोनों के आवेदन निरस्त कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed