फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Condition of Kirodi Lal Meena, battling swine flu is stable CM Bhajanlal inquires about his health.

राजस्थान में अलर्ट: स्वाइन फ्लू से जूझ रहे किरोड़ी लाल मीणा की हालत स्थिर, सीएम भजनलाल ने ली तबीयत की जानकारी

Thu, 27 Aug 2026 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Aug 2026 03:24 PM IST
सार

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित हैं और एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Condition of Kirodi Lal Meena, battling swine flu is stable CM Bhajanlal inquires about his health.
राजस्थान में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वाइन फ्लू से संक्रमित राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की हालत जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में स्थिर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। फिलहाल उन्हें प्रति मिनट एक लीटर की धीमी रफ्तार से ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। उनका बुखार और शुगर स्तर सामान्य है, जिससे चिकित्सकों और समर्थकों ने राहत महसूस की है।

विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड कर रहा निगरानी
वरिष्ठ विशेषज्ञों का एक विशेष मेडिकल बोर्ड कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहा है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सीएल नवल के मार्गदर्शन में गठित डॉक्टरों की टीम उनके फेफड़ों के संक्रमण और अन्य वाइटल्स की जांच कर रही है। आईसीयू में संक्रमण रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी लागू किए गए हैं।

विज्ञापन

लगातार दौरों, बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बीच मौसम में आए बदलाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तेज बुखार, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी, पेट दर्द और थकान की शिकायत के बाद जांच कराई गई, जिसमें वे स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी मेडिकल बोर्ड से संपर्क कर उनके इलाज की जानकारी ली।



पढे़ं:  विजय कौशिक का बड़ा आरोप- सरकार प्रायोजित कॉकरोच पार्टी चला रही

प्रदेश में अलर्ट, अस्पतालों को निर्देश
बारिश और बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों तथा स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राजस्थान में सतर्कता अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को पृथक वार्ड तैयार रखने तथा जांच की व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed