फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों के मालिक हैं ये, फिर भी हाथ जोड़ घरों के आगे खड़े हैं

Thu, 11 Jan 2018 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 11 Jan 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan by election- know about Candidates Property
राजस्थान में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में आगामी 29 जनवरी को उपचुनाव होने जा रहे हैं। चुनावों में दोनों पार्टियों की ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। घर-घर जाकर वोट मांगने के लिए मतदाताओं से खूब वादे हो रहे हैं। इन दिनों अजमेर और अलवर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यही नजारा है। पार्टी उम्मीदवार करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन ण्क वोट के लिए घरों के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। जानिए क्या-क्या है किस प्रत्याशी के पास।


 

अलवर लोकसभा : पत्नी भी हैं करोड़पति

Rajasthan by election- know about Candidates Property
अलवर के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
अलवर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. जसवंत सिंह यादव ने नामांकन में जो सम्पत्ति बताई है वो करीब 4 करोड़ 35 लाख की है। पत्नी के नाम पर पांच करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति और छह लाख के जेवरात हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कर्ण सिंह यादव के पास दो करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति और पत्नी के पास ढाई करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति और चालीस तोला सोना है।

 

अजमेर लोकसभा : पहनते नहीं हो, लेकिन गहने तो इनके पास भी

Rajasthan by election- know about Candidates Property
अजमेर के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
अजमेर लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पास दो करोड़ की सम्पत्ति और तीन लाख से ज्यादा के गहने हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास करीब चौदह लाख की सम्पत्ति और पांच लाख से ज्यादा के गहने हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी रघु शर्मा के पास सवा करोड़ से ज्यादा की अचल सम्पत्ति है। उनकी पत्नी के पास करीब ढाई करोड़ की सम्पत्ति और चार लाख के गहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांडलगढ़ उपचुनाव : कोई किसी से कम नहीं, ये भी करोड़पति

Rajasthan by election- know about Candidates Property
मांडलगढ़ के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
मांडलगढ़ विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी के पास तीन करोड़ सत्तर लाख की अचल सम्पत्ति है। उनकी पत्नी के पास एक करोड़ उन्नीस लाख की सम्पत्ति और 24 लाख के गहने हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ के पास एक करोड़ 39 लाख की सम्पत्ति है और 21 लाख के गहने हैं। उनकी पत्नी के पास 32 लाख के गहने हैं।
विज्ञापन

सेमीफाइनल के तौर पर हैं ये चुनाव

Rajasthan by election- know about Candidates Property
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में चुनावी वर्ष में हो रहे ये उपचुनाव सीएम वसुंधरा राजे के लिए भी प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं। राजे खुद चुनावों के लिए दौरे कर रही हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार दोनों ही प्रमुख पाटियां इन तीन सीटों पर हो रहे उपचुनावों को सेमीफाइल के तौर पर देख रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed