फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं थम रहा यहां भाजपा की हार का सिलसिला, गिर सकती है इन पर गाज

Fri, 02 Feb 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 02 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
rajasthan bjp getting big defeat in by poll election
फाइल फोटो।
भारतीय जनता पार्टी के लिए एक फरवरी को आए उपचुनावों के नतीजे निराश करने वाले रहे। राजस्थान और पश्चिम बंगाल से आए नतीजों के बाद भाजपा आलाकमान अब बड़े फेरबदल सबंधित राज्यों में कर सकता है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार राजस्थान में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बाद भी बीते कुछ समय में भाजपा को यहां लगातार उपचुनावों में हार मिली है। 

आठ में से छह उपचुनाव हारे

rajasthan bjp getting big defeat in by poll election
फाइल फोटो।
राजस्थान में वर्ष 2013 में वसुंधरा राजे की सरकार ने सत्ता संभाली थी। इसके बाद अब तक प्रदेश में आठ उपचुनाव हुए है। जिसमें भाजपा को छह उपचुनावों हार का मुंह देखना पड़ा है। चार वर्षो के दौरान छह विधानसभा व दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। जिसमें भाजपा को केवल दो विधानसभा उपचुनाव में जीत मिली है। जबकि कांग्रेस ने चार विधानसभा व दो लोकसभा सीटें जीती है। 

दोनों जगह सरकार फिर भी हार

rajasthan bjp getting big defeat in by poll election
फाइल फोटो।
चौंकाने वाले तथ्य यह है कि भाजपा के राजस्थान में अब तक हुए उपचुनाव में लगातार हार मिली है। जबकि राजस्थान और केन्द्र में भाजपा सत्ता पर काबिज है। इतना ही नहीं बीते कुछ उपचुनावों में पार्टी की ओर से राजस्थान में लिए गए फैसले भी अजीबो-गरीब रहे। गौरतलब है कि उपचुनावों में भाजपा जिन छह स्थानों से हारी वे पहले भाजपा के सांसदों और विधायकों के पास ही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केबिनेट मंत्री ही दो लाख वोट से हारे

rajasthan bjp getting big defeat in by poll election
फाइल फोटो।
एक फरवरी को आए उपचुनाव के नतीजों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नींद उड़ा दी है। अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनावों में भाजपा के प्रत्याशियों को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। पार्टी और सरकार को सबसे अधिक शर्मिंदगी अलवर लोकसभा से मिली है। यहां से पार्टी ने वर्तमान राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री डॉ जसवंत यादव को उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वे करीब दो लाख वोटों से हार गए। 
 
विज्ञापन

भाजपा में बदलाव संभव

rajasthan bjp getting big defeat in by poll election
फाइल फोटो।
राजस्थान उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व यहां संगठन व सरकार में बदलाव कर सकता है। जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कई पार्टी अधिकारियों से हार के बाद फीडबैक लिया है। भाजपा के सूत्र बताते है अमित शाह राजस्थान भाजपा के नेताओं से नाराज है। इसका असर पार्टी में जल्द ही बदलाव के रुप में देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी पर गाज गिर सकती है।  



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed