{"_id":"5a7be1054f1c1bc83b8b5926","slug":"rajasthan-alwar-police-encounter-hariya-gang-member","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिया गैंग को पुलिस ने घेरा, दोनों तरफ से जमकर फायरिंग, ये कुख्यात बदमाश ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिया गैंग को पुलिस ने घेरा, दोनों तरफ से जमकर फायरिंग, ये कुख्यात बदमाश ढेर
Thu, 08 Feb 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिरदर्द बन चुके हरिया गैंग को पुलिस ने बुधवार देर रात घेर लिया। दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। अलवर पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि एनकाउंटर फरीदाबाद के नजदीक रात्रि करीब दो बजे हुआ है। एनकाउंटर में अलवर पुलिस व हरियाणा पुलिस की टीमें सम्मलित थीं। पुलिस के अनुसार अरुण गुर्जर के साथ गैंग का सरगना पवन उर्फ हरिया गुर्जर व दो बदमाश और मौजूद थे।
राजस्थान-हरियाणा बार्डर पर वारदातें
2 of 5
एसपी राहुल प्रकाश
हरिया गैंग हरियाणा और राजस्थान बॉर्डर से लगते अलवर सहित कई क्षेत्रों में लगातार वारदातों का अंजाम दे रहा है। इसी के चलते अलवर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर इस गैंग को पकड़ने की कार्रवाई प्रारंभ की गई थी। ये टीम बीते कई दिनों से हरिया गैंग के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव के चलते ये हरिया गैंग लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। लेकिन बुधवार रात्रि गैंग का पीछा करने के दौरान अरुण गुर्जर व हरिया ने फायरिंग प्रारंभ कर दी।
27 लाख की लूट को दिया था अंजाम
3 of 5
फाइल फोटो।
बीती पांच फरवरी को अलवर के नीमराना में हरिया गैंग ने एक बड़ी लूट को अंजाम दिया था। नीमराना के कृष्णा टावर में दिनदहाड़े हरिया गैंग ने एक ज्वैलर्स व किराना व्यवसायी से 25 लाख के गहने और करीब दो लाख रुपए नकद लूट लिए थे। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस गैंग के सदस्यों की पहचान हो सकी थी। वहीं पुलिस की इस मामले में काफी किरकिरी भी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिया का हट गया था नकाब
4 of 5
फाइल फोटो।
हरिया गैंग ने नीमराना में लूट की वारदात को अंजाम एएसपी कार्यालय से महज 150 मीटर दूर दिया। इस दौरान चारों बदमाशों ने व्यापारियों के पैर में गोली औ वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की। लेकिन वारदात के दौरान मुख्य सरगना हरिया का नकाब हट गया था जिसके बाद उनकी पहचान में आसान हो सकी। लेकिन वारदात के बाद पुलिस को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
सिर में लगी गोली
5 of 5
सीसीटीवी इमेज
पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि हरिया गैंग का मुख्य बदमाश अरुण गुर्जर बुधवार देर रात पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के दौरान दोनों से फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस की गोली अरुण गुर्जर के सिर में लगी और वह मारा गया। लेकिन जब अरुण को गोली लगी तो पवन उर्फ हरिया गुर्जर सहित अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे हैं। अरुण गुर्जर को सिर में गोली लगी थी। पुलिस को अरुण के पास से दो पिस्टल, कारतूस व गाड़ियों की नंबर प्लेट मिली है। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि अरुण गुर्जर पर दर्जनों आपाराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।