{"_id":"598998294f1c1bf62d8b4830","slug":"rain-in-ajmer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में भरा पानी, बच्चों की छुट्टी, दफ्तरों के ये हाल देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में भरा पानी, बच्चों की छुट्टी, दफ्तरों के ये हाल देखें तस्वीरें
Wed, 09 Aug 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केकड़ी में बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। बारिश के कारण जहां राहत महसूस हुई वहीं कुछ जगह बादल लोगों के लिए आफत आफत बनकर बरस रहे हैं। राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड मुख्यालय पर बीती रात से इन्द्रदेव जमकर मेहरबान हो रहे हैं। यहां आज भी बारिश का दौर जारी रहा। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में दो-दो फीट तक पानी भर गया।
आॅफिस पहुंचे तो देखा यहां तो पानी भरा है
2 of 5
केकड़ी में बारिश
- फोटो : amar ujala
केकड़ी में सरकारी कार्यालयों में बारिश का पानी भरने से कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि कई कर्मचारी आॅफिस पहुंच तो सही, लेकिन अंदर पानी भरा हुआ देखकर कार्य नहीं कर सके। यहां पंचायत समिति, नगर पालिका, कोर्ट परिसर, तहसील कार्यालय, पशु चिकित्सालय, भूमि विकास बैंक, क्रय विक्रय सहकारी समिति, डाकघर सहित कई कार्यालयों में पानी भर गया।
छुट्टी की सुनकर खुश हुए बच्चे
3 of 5
केकड़ी में बारिश
- फोटो : amar ujala
बारिश के पानी ने कई स्कूलों की भी छुट्टी करवा दी। तेज बारिश के कारण स्कूल परिसर में भी जल भराव हो गया। एहतियातन स्कूल प्रशासन को बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी। हालांकि, बच्चों के चेहरे छुट्टी होने की सुनकर खिल उठे। केकड़ी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर भी पानी भरा रहा, इससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में होकर आॅफिस पहुंचे तहसीलदार
4 of 5
केकड़ी में बारिश
- फोटो : amar ujala
केकड़ी क्षेत्र में मूसलाधार बरसात होने से तहसील से लेकर कई इलाकों में जल भराव हो गया। हालात इतने खराब रहे कि कमरों मे 2-2 फिट तक पानी भर गया। यहां तक कि तहसीलदार रमेश माहेश्वरी को आॅफिस पहुंचने के लिए बरसाती पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
अब तक पांच इंच दर्ज हुई बारिश
5 of 5
केकड़ी में बारिश
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घण्टे में केकड़ी में पांच इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के कारण सरकारी कार्यालयों में कई कमरों में पानी भरने से सरकारी रिकॉर्ड से संबंधित कागजात भी खराब होने की सूचना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।