फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुली मंजू की ये कहानी सुनकर राष्ट्रपति भी हुए भावुक, ऐश्वर्या ने रखा कंधे पर हाथ

Sun, 21 Jan 2018 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
president of india honoured rajasthan coolie manju, that is the story
कुली मंजू के साथ ऐश्वर्या राय
कहते हैं कि दुनिया में कोई काम कठिन नहीं है, केवल उसे करने की इच्छाशक्ति व्यक्ति में होनी चाहिए। ये साबि​त किया राजस्थान की पहली महिला कुली बनकर मंजू ने। राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली मंजू को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया।

112 महिलाओं में शामिल हुई मंजू

president of india honoured rajasthan coolie manju, that is the story
सम्मानित महिलाओं से मिलने राष्ट्रपति
दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालीं 112 महिलाओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फर्स्ट लेडीज नामक पहल के तहत इन महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए। इनमें जयपुर की महिला कुली मंजू का नाम भी शामिल रहा।

 

मंजू की कहानी सुनकर द्रवित

president of india honoured rajasthan coolie manju, that is the story
कुली मंजू
कुली मंजू की कहानी सुनकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कुछ देर के लिए भावुक हो गए। राष्ट्रपति ने कहा कि 'मैं कभी इतना भावुक नहीं ​हुआ जितना बेटी मंजू की कहानी सुनकर द्रवित हुआ।' ये सुनते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी मंजू से मिलने खुद उनके पास पहुंची और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब कुली बनी तो वजन था केवल 30 किलोग्राम

president of india honoured rajasthan coolie manju, that is the story
कुली मंजू
जयपुर के सुंदरपुरा की निवासी मंजू ने बताया कि पति की मौत के बाद घूंघट की दीवारों को लांघकर परिवार का बोझ उठाने के लिए उसे घर से बाहर निकलना पड़ा। बिल्ला नंबर 15 के साथ जब वह कुली बनी तक उसका वजन 30 किलोग्राम था और यात्रियों के सामान का वजन भी करीब 30 किलोग्राम होता था। ऐसे में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं और वे समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकती हैं।
विज्ञापन

विद्या बालन भी मिली चुकी हैं मंजू से

president of india honoured rajasthan coolie manju, that is the story
कुली मंजू के साथ विद्या बालन
महिला कुली मंजू से फिल्म एक्ट्रेस विद्या बालन भी मिल चुकी हैं। अपने रियलिटी शो 'मिशन सपने' की शूटिंग के दौरान विद्या बालन जयपुर के सिंधी कैंप बस अड्डे पर कुली मंजू से मिली थी। यहां मंजू ने अपनी पहचान यानी बिल्ला नंबर 15 भी विद्या बालन के हाथ पर बांधा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed