{"_id":"5a7ab0c64f1c1bc83b8b56d3","slug":"pm-modi-wife-jashodaben-injured-in-car-accident-near-chittorgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं जसोदा बेन, कार चकनाचूर, रिश्तेदार की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं जसोदा बेन, कार चकनाचूर, रिश्तेदार की मौके पर मौत
Wed, 07 Feb 2018 05:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Feb 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुर्घटनाग्रस्त कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन आज सुबह चित्तौड़ के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। दुर्घटना में जसोदा बेन के रिश्तेदार बसंत भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जसोदा बेन सहित अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में क्षेत्र के डीएसपी राजेश राजोरा मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
सिर पर लगी चोट
2 of 5
चित्तौड़ के नजदीक हुई दुर्घटना
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह तकरीबन पौने दस बजे चित्तौड़-कोटा हाइवे पर काटूंदा के नजदीक हुआ। स्थानीय लोगोंं ने बताया कि जसोदा बेन जिस इनोवा कार में सवार थीं, वह आगे चल रहे ट्रोले में घुस गई। हादसे में गलती ट्रोले की बताई जा रही है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार आगे से चकनाचूर हो गई। जबकि जसोदा बेन के सिर में चोट आई है।
चित्तौड़गढ़ में चला इलाज
3 of 5
घटनास्थल।
दुर्घटना में सबसे अधिक चोट कार चालक और जसोदा बेन के सुरक्षाकर्मी को आई है। सभी घायलों को पहले चित्तौड़गढ़ के अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद दो गंभीर घायलों को उदयपुर रैफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल और अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी का हालचाल जानते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती जांच ने दी राहत भरी खबर
4 of 5
जसोदा बेन
चित्तौड़गढ़ एसडीएम सुरेश खटीक अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि पीएम मोदी की पत्नी जसोदा बेन की हालत सही है। उनका प्राथमिक चेकअप करने के बाद जशोदा बेन को एंबुलेंस से एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया है। यहां से जसोदा बेन हवाईजहाज से अहमदाबाद के लिए रवाना हुईं। चित्तौड़गढ़ के अस्पताल में भर्ती जसोदा बेन के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों की एक टीम नजर बनाए हुए है। उनके सिर पर हल्की चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन
कारणों की जांच शुरू
5 of 5
कार
अब तक मिली जानकारी के अनुसार जसोदा बेन अपने रिश्तेदारों के साथ बारां के अटरू से अहमदाबाद जा रही थी। नेशनल हाइवे 27 पर हुई इस दुर्घटना की जांच पुलिस ने प्रारंभ कर दी है। हालांकि दुर्घटना के क्या कारण रहे यह कहना मुश्किल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रोले के चालक ने अचानक ब्रेक लगाए थे जिसके कारण इनोवा कार उसमें जा घुसी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।