फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली की 'पद्मावत' 25 को तो राजपूतों की 'हुंकार' 17 से, आर-पार के मूड में दोनों ...

Mon, 15 Jan 2018 11:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 Jan 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
padmavati now padmaavat still controversy rajput angry
फाइल फोटो।
संजय लीला भंसाली की विवादित ​फिल्म पद्मावती का नाम भले ही बदल कर पद्मावत हो गया है। लेकिन फिल्म से जुड़ा विवाद अब तक खत्म नहीं हुआ। फिल्म नए नाम के साथ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है तो वहीं राजपूतों ने 17 जनवरी से उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी है। राजपूत समाज से जुड़े तमाम संगठन फिल्म को पूर्ण रुप से बैन करने की मांग के साथ उग्र आंदोलन की रुपरेखा तैयार करने में जुटे है। वहीं दूसरी और मेकर्स अब रिलीज को टालने के मूड में बिल्कुल ही नहीं है। फिल्म का नए नाम के साथ पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। ​

रेल और सड़क जाम करने की तैयारी

padmavati now padmaavat still controversy rajput angry
फाइल फोटो।
राजपूत व सर्वसमाज की हाल ही में चित्तौड़ दुर्ग में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए है। जिसमें प्रमुख है फिल्म के विरोध में सड़क व रेल मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा। पुन: इस आंदोलन की शुरुआत 17 जनवरी से की जाएगी। करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी के अनुसार फिल्म को ​किसी भी सूरत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। उनका कहना है कि राजपूत समाज के साथ अन्य समाज भी फिल्म के विरोध में है। 

जौहर की चेतावनी

padmavati now padmaavat still controversy rajput angry
फाइल फोटो।
वहीं राजपूत समाज की महिलाओं ने जौहर की भी बात कही है। क्षत्राणियों का कहना है कि यदि फिल्म रिलीज होती ​है तो सभी का बता दिया जाएगा कि जौहर क्या होता है। गौरतलब है कि सेंसर बोर्ड के बदलाव व विभिन्न कट के बाद मेकर्स ने फिल्म को इसी माह 25 जनवरी को रिलीज करने का निर्णय किया है। जिसके बाद फिल्म को लेकर बवाल फिर से प्रारंभ हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ​बैन हो चुकी है फिल्म

padmavati now padmaavat still controversy rajput angry
फाइल फोटो।
​​फिल्म से जुड़े विवाद के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश व राजस्थान में फिल्म को बैन किया जा चुका है। जबकि बिहार में फिल्म जल्द ही बैन हो सकती है। हालांकि राजपूत समाज को झटका तब लगा जब उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में फिल्म को बैन करने से इंकार दिया गया है। वहीं राजपूत समाज व करणी सेना का कहना है ​कि देशभर में फिल्म को बैन किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

केन्द्रीय गृहमंत्री से भी मांग

padmavati now padmaavat still controversy rajput angry
फाइल फोटो।
रविवार को महाराणा कुंभा की जयंती के मौके पर राजसमंद में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए केन्द्रीय गृहमंत्री से भी राजपूत समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने देशभर में फिल्म को बैन करने की मांग की है। वहीं दूसरी और फिल्म को हो रही राजनीति के चलते जयपुर में राजपूत समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों ने आगामी उपचुनाव में भाजपा का विरोध करने का निर्णय लिया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed