फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका से नहीं, आज के पाकिस्तान से था रानी पद्मावती का ताल्लुक, इतिहासकार का दावा

Mon, 27 Nov 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
padmavati did not belongs to srilankan state nor from chittaurgarh claims a historian
डेमो इमेज
देशभर में जहां फिल्म पद्मावती को लेकर घमासान मचा हुआ है, वहीं इतिहासकारों के बीच भी पद्मावती के अस्तित्व को लेकर विरोधाभास चल रहे हैं। आखिर पद्मावती कहां की राजकुमारी थी, इस मुद्दे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राजस्थान सरकार के स्कूलों की किताबों में बताया गया है कि पद्मावती श्रीलंका से थी। लेकिन इतिहासकार इस बात पर गुटों में नजर आ रहे हैं। एक और इतिहासकार ने दावा किया है कि पद्मावती का नाता श्रीलंका से था ही नहीं, बल्कि राजपूताना के इतिहास के तहत वो तो जैसलमेर की राजकुमारी थी। जैसलमेर के वरिष्ठ इतिहासकार नंदकिशोर शर्मा ने पद्मावती को जैसलमेर की राजकुमारी बताया है। वे इसके लिए पूरे तथ्य भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पद्मावती उर्फ पद्मिनी श्रीलंका की नहीं जैसलमेर के निवार्सित महारावल पुन्यपाल की राजकुमारी थी।

जो सिंघल के नाम से था प्रसिद्ध, वो सिहर था

padmavati did not belongs to srilankan state nor from chittaurgarh claims a historian
इतिहासकार एनके शर्मा - फोटो : Amar Ujala
वरिष्ठ इतिहासकार नंदकिशोर शर्मा ने बताया की सिंहल लोद्रवा के महारावल बाछुजी के दूसरे पुत्र सिंहराव ने सिंध के रोहड़ी वर्तमान में पाकिस्तान से 8 कोस की दूरी पर सिंहरार नामक कस्बा जो भाटियों ने आबाद किया था। जैसलमेर के सेवग लक्ष्मीचंद की तवारिख पृष्ठ संख्या 26 के अनुसार सिंहरावों ने 24 गांव आबाद कर खेरात में सैयद्दों को दिया था। वह आज तक उनके पास है। सिंहराव भाटियों के इस कस्बे को सिहर कहा जाता था। सिहर ही सिंहल जो सिंघल के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस क्षेत्र पर भाटियों के पूर्वजों का अधिकार था। भाटी सिद्ध रावल देवराज ने यहां पर विक्रम संवत 909 में देरावलगढ़ और राजधानी बनाया था। तवारिख पृष्ठ 23 के अनुसार देवराज ने गढ़ जालोर सोनगिरों को, देरावर भानजे दइयों को और मंडोर पड़िहारों को दिया था। नव कोटी मारवाड़ में आण फेरी थी। दूसरे गढ़ लौद्रवा, पूंगल, सातलमेर, किरोहर, भटनेर, किराड़ू, पारकर, रोहडी़, भखर खालसे रखे थे। 
 

कई लोक गीतों में दी गई हैं पद्मिनी की उपमाएं

padmavati did not belongs to srilankan state nor from chittaurgarh claims a historian
डेमो इमेज
वरिष्ठ इतिहासकार नंदकिशोर शर्मा ने बताया पद्मावती को श्रीलंका की राजकुमारी बताना, रतनसिंह का पद्मिनी पर मोहित हो जाना, फिर उससे विवाह का प्रस्ताव करना आदि इतिहास को जुठलाना जैसा है। पूंगल गढ़ की पद्मिनी पूगल क्षेत्र के सिंहल क्षेत्र की रहने वाली भाटियों की राजकुमारी थी। पद्मिनी जिसका पूंगल क्षेत्र में जन्म हुआ था। इसी कारण लोग उसे पूंगल की पद्मिनी कहते है। राजस्थान में कई लोक गीतों में पद्मिनी की उपमाएं दी जाती है। यदि वह लंका की होती, तो उसे श्याम वर्णी या श्याम सुंदरी कहा जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरोही के चौहानों की दोहिती थी पद्मावती

padmavati did not belongs to srilankan state nor from chittaurgarh claims a historian
डेमो इमेज
पुन्यपाल की पुत्री उनकी दूसरी रानी देवड़ी सिरोही के चौहानों की राजकुमारी थी। उसका नाम जामकंवर था। जैसलमेर राज्य के भाटी वंशी महारावल पुण्यपाल 1331 संवत तथा 1274 ईस्वी में जैसलमेर के राज सिंहासन पर बैठे थे। इनके पिता महारावल लखनसिंह थे। इनकी राजनैतिक अनभिज्ञता के कारण इनको देश से निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन

कमल के फूल की तरह सुंदर थी पद्मिनी

padmavati did not belongs to srilankan state nor from chittaurgarh claims a historian
डेमो इमेज
जैसलमेर के उत्तर पश्चिम में स्थित देरावर के पास इनके पूर्वर्जों के राज्य सिंहरार में ये आकर रहने लगे। इस समय यह क्षेत्र पूंगल का हिस्सा था। पृष्ठ 34 के अनुसार इनके बेटे लखनसिंह का बेटा राणगंदे ने गढ़ मारोट से पूंगल भीलों से तथा मूमण ब्राह्मण लेकर वहां के राव बन बैठे। सन 1285 में पुण्यपाल की दूसरी रानी जो सिरोही के देवड़ो चौहानों की राजकुमारी थी। उसने परम सुन्दर पद्मावती को जन्म दिया। पद्मिनी पद्म कमल के समान कोमल व कमल पुष्प के समान सुंदर थी। इस समय की अतिसुंदर कन्या पद्मिनी के रूप को पूगल की पद्मिनी की उपमा देकर लोगों ने सम्मान दिया। हर सुंदर नारी की उपमा एक मुहावरा बन गई और गीतों में गाई जाने लगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed