फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी बढ़ी तो धूप सेंकने बाहर निकले मगरमच्छ, दहशत में आए लोग

Sun, 26 Nov 2017 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 26 Nov 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
crocodiles came out from river chambal to take sun bath
नहर किनारे आराम फरमाता मगरमच्छ - फोटो : Amar Ujala
सर्दी का सितम धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जिसका असर इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी पड़ रहा है। गुनगुनी धूप का मजा ​ना केवल इंसान बल्कि वन्यजीव भी लेते दिखाई पड़ते हैं। ऐसा ही एक नजारा इन दिनों कोटा शहर में देखने को  मिला।

धूप सेंकने निकले मगरमच्छ

crocodiles came out from river chambal to take sun bath
चंबल की नहरों से बाहर आए मगरमच्छ - फोटो : Amar Ujala
कोटा में चम्बल से जुड़ी किसी नहर में आप नहाने का मन बना रहें तो आप सतर्क रहें क्योंकि सर्दी बढ़ने के साथ ही नहरों में मौजूद मगरमच्छ अब बाहर धूप सेंकने के लिए आने लगे है जो लोगों के लिए बड़े खतरे से कम नही है। 
 

मगरमच्छ के आते ही नहाते हुए भागे लोग

crocodiles came out from river chambal to take sun bath
मगरमच्छ को देखने उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala
ऐसी ही तस्वीर आज चंबल से जुड़ी नांता नहर पर देखने को मिली। जब नहर में से अचानक मगरमच्छ बाहर आकर बैठ गया। वहां नहाने गए लोगों में मगरमच्छ को देखते ही हड़कंप मच गया। नहर के पास लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई, जिसे संभालने के लिए पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबल नदी में काफी तादाद में है मगरमच्छ

crocodiles came out from river chambal to take sun bath
फाइल फोटो
कोटा की चंबल नदी में सैंकड़ों की तादाद में मगरमच्छ है। चंबल नदी से निकली दाई और बाई दो मुख्य नहरें है जो शहरी क्षेत्र से गुजरती है। इन नहरों में जब भी प्रवाह होता है तो चंबल से नहर में आए मगरमच्छ नहर से बाहर निकलने की कोशिश करते है। 
विज्ञापन

लोगों में मच जाती है इन्हें देखने की होड़

crocodiles came out from river chambal to take sun bath
crocodiles of chambal
कोटा में नहरों के किनारों, किशोर सागर तालाब के बीच बनी दीवार सहित  कुछ ऐसे प्वाॅइंट है जहां सर्द मौसम में धूप सेंकते हुए मगरमच्छ मिल जाएंगे। लोगों को मगरमच्छों को इतना करीब से देखने की होड़ सी मच जाती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed