फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अफराजुल-शंभूलाल व चेतन से लेकर 'पद्मावती' तक, सुर्खियों में रहीं ये सनसनीखेज घटनाएं

Sat, 16 Dec 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Padmavati, Chetan Saini, Afrajul and Doctor's strike, these incidents due to highlight of rajasthan
उदयपुर बवाल
पूरे देशभर में पिछले एक माह से राजस्थान सुर्खियों में छाया हुआ है। यहां एक के बाद एक चौंका देने वाली घटनाएं हुई हैं। राजसमंद लाइव मर्डर मामले में पिछले दो दिनों से उदयपुर और राजसमंद में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं और धारा 144 लागू है। यहां आरोपी शंभूलाल के समर्थन में हिंदू संगठनों ने रैली निकालने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव हो गया और बचाव में पुलिस को भी पथराव करना पड़ा। मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां हुई। जिनमें उपदेश राणा को भी उदयपुर जाने से पहले गिरफ्तार किया गया।

लव जिहाद के नाम पर लाइव मर्डर

Padmavati, Chetan Saini, Afrajul and Doctor's strike, these incidents due to highlight of rajasthan
आरोपी शंभूलाल रैगर - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर संभाग के राजसमंद में इसी माह की शुरुआत में लव जिहाद के नाम पर लाइव मर्डर करने का वीडियो वायरल हुआ। इस पर सतर्क हुई पुलिस ने आरोपी शंभूलाल रैगर को गिरफ्तार किया और मृतक की शिनाख्त पश्चिम बंगाल निवासी अफराजुल के रूप में की। घटना के बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुआ। पश्चिम बंगाल और राजस्थान सरकार ने मृतक के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।

नाहरगढ़ किले पर लटका मिला चेतन

Padmavati, Chetan Saini, Afrajul and Doctor's strike, these incidents due to highlight of rajasthan
किले पर लटका युवक
राजधानी जयपुर में नाहरगढ़ किले की प्राचीर पर चेतन सैनी का शव लटका मिला। यहां मौका स्थल पर कई पत्थरों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्द भी लिखे मिले। जिनमें फिल्म 'पद्मावती' को भी मुद्दा बनाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' को लेकर मचा बवाल

Padmavati, Chetan Saini, Afrajul and Doctor's strike, these incidents due to highlight of rajasthan
चित्तौड़ किले के प्रवेश द्वार पर जारी धरना - फोटो : Amar Ujala
सबसे अंत में बात करते हैं यहां फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हुए विरोध की। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो राजस्थान में विरोध शुरू हो गया। पूर्व राजघरानों से लेकर राजपूत समाज ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कोटा में सिनेमाघर में जमकर तोड़फोड़ की गई। भारी विरोध को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसम्बर को टाल दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने फिर किया कार्य बहिष्कार

Padmavati, Chetan Saini, Afrajul and Doctor's strike, these incidents due to highlight of rajasthan
जयपुर के कांवटिया अस्पताल के बाहर दर्द से करहाती एक महिला - फोटो : amar ujala
राजस्थान में हाल ही चिकित्सकों की हड़ताल ने मरीजों को काफी परेशान किया। सेवारत चिकित्सक संघ ने अपनी 33 सूत्री मांगों को लेकर सरकारी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार कर दिया है। जिसके चलते मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। सरकार ने डॉक्टर्स के घरों पर दबिश देकर कई जगह गिरफ्तारियां भी कीं।सरकार ने भी रेस्मा की अवधि को आगामी तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed