फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माहौल से डरे सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्स संचालक, नहीं लगाई फिल्म, 100 करोड़ का नुकसान

Thu, 25 Jan 2018 12:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
padmavat will not be fruitful for sanjay leela bhansali
पद्मावत को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म समीक्षक भले ही संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' को बेहतर बता रहे हों, लेकिन डर का माहौल अब भी कामय है। आशंकाओं के चलते चार राज्यों में सिनेमाघर मालिकों और मल्टीप्लैक्स संचालकों ने फिल्म नहीं लगाई है। ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म निर्माताओं का भारी नुकसान होना तय है। उनका तर्क है कि प्रमुख रूप से जिन चार बड़े राज्यों में फिल्म को लेकर सबसे अधिक बवाल है, वहां ​यह फिल्म ​प्रदर्शित होने की सूरत में करोड़ों की कमाई कर सकती है। वे आशंकाओं के चलते फिल्म को नहीं लगाना चाहते। हालांकि सरकारों की ओर से सुरक्षा के आश्वासन ​दिए गए हैं। लेकिन आज इन राज्यों में 'पद्मावत' रिलीज नहीं हुई है।

रैलियों व प्रदर्शनों का दौर

padmavat will not be fruitful for sanjay leela bhansali
फाइल फोटो।
राजस्थान सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में ​पद्मावत को लेकर सबसे अधिक बवाल मचा हुआ है। फिल्म आज रिलीज हो गई है, लेकिन यहां नहीं लगाई गई है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म हिन्दी बैल्ट में सबसे अधिक राशि यहीं से कमाती, जिसका सीधा-सीधा नुकसान हो गया। इधर, करणी सेना सहित कई राजपूत संगठनों ने फिल्म रिलीज होने से पूर्व ही मल्टीप्लैक्सों व मॉल में तोड़फोड़ प्रारंभ कर दी थी। आज भी रैलियों, प्रदर्शनों जैसे हालात चल रहे हैं। कई जिलों में बंद की घोषणा है और जहां नहीं है, वहां बंद के हालात हैं।

प्रदर्शित करने वाले ही नहीं दर्शक भी डरे

padmavat will not be fruitful for sanjay leela bhansali
फाइल फोटो।
ट्रेड पंडितों और डिस्ट्रीब्यूटरों के अनुसार चार राज्यों में फिल्म लगाने का माहौल ही नहीं बन पाया। दर्शक भी डरे हुए हैं। एेसे में निर्माताओं को 100 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा। गौरतलब है कि भंसाली प्रोडेक्शन और वॉयकॉम 18 की फिल्म पद्मावत का बजट करीब 190 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रवैैये से भी निर्माता परेशान

padmavat will not be fruitful for sanjay leela bhansali
फाइल फोटो।
राजस्थान सरकार की ओर से सिनेमाघर मालिकों को फिल्म लगाने पर पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात व हरियाणा में सिनेमाघर संचालक 'पद्मावत' लगाने को लेकर तैयार नहीं थे और न अब तैयार होंगे। डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमाघर मालिकों के इस रवैये से निर्माताओं की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

नहीं थम रहा बवाल

padmavat will not be fruitful for sanjay leela bhansali
फाइल फोटो।
पद्मावत के बैन की मांग कर रही करणी सेना और राजपूत संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला आज भी जारी है। राजस्थान के सभी जिलों में करणी सेना की ओर से रैली, व चक्काजाम कर प्रदर्शन किए जा रहे है। बसों मे तोड़फोड़ के कारण उदयपुर संभाग में बसों का संचालन बंद है। फिल्म के विरोध में सवाई माधोपुर को मंगलवार को बंद किया गया था और आज करीब आधा दर्जन जिलों में बंद का आह्वान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed