फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नामी मल्टीप्लैक्स ब्रांड्स 'पद्मावत' दिखाने से डरे, पोस्टर की जगह बाहर लगाए ये नोटिस...

Wed, 24 Jan 2018 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 24 Jan 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
padmavat controversy- multiplexes in rajasthan not showing willingness to buy padmaavat
padmavat - फोटो : Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'पद्मावत' रिलीज को लेकर हरी झंडी दिखाए जाने के बावजूद नामी मल्टीप्लैक्स ब्रांड्स फिल्म दिखाने से डर रहे हैं। इनमें पीवीआर, सिनेपॉलिस, आयनॉक्स जैसी बड़े मल्टीप्लैक्स ब्रांड्स शामिल हैं। ये ब्रांड्स राजस्थान, गुजरात, हरियाणा व मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में और दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों के कुछेक स्थानों पर फिल्म प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं। सिनेमाघर मालिकों और मल्टीप्लैक्स संचालकों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यों के गृह मंत्रियों को माहौल का हवाला देते हुए लिखित में फिल्म नहीं दिखाने पाने की मजबूरी बताई है। साथ ही, सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। वहीं, कई राज्यों से उग्र प्रदर्शन की भी सूचनाएं आ रही हैं।

अपकमिंग मूवी के पोस्टर भी गायब

padmavat controversy- multiplexes in rajasthan not showing willingness to buy padmaavat
padmavat
फिल्म की रिलीज कल तय है, फिर भी मल्टीप्लैक्सों और सिनेमाघरों के संचालकों में डर इतना है कि किसी भी सिनेमाघर और मल्टीप्लैक्स के बाहर अपकमिंग मूवी के पोस्टरों में 'पद्मावत' नहीं दिखाई दे रही है। यही नहीं, जो फिल्म चल रही हैं, उनके इंटरवल में ट्रेलर भी गायब है। पिछले दिनों कोटा के एक सिनेमा में फिल्म का ट्रेलर दिखाया जा रहा था, तो करणी सेना ने वहां भारी तोड़फोड़ कर दी थी। इस घटना से भी सिनेमाघर संचालक डरे हुए हैं।

फिल्म वितरक नहीं दिखा रहे रुचि

padmavat controversy- multiplexes in rajasthan not showing willingness to buy padmaavat
LOKENDRA SINGH KALVI
एक बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी के राजस्थान हैड ने नाम न लिखने की शर्त पर 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि राजस्थान के मल्टीप्लैक्स संचालकों और सिनेमाघर मालिकों ने 'पद्मावत' को दिखाने में कोई रुचि नहीं दिखाई है। इधर, सिनेमाघर मालिकों और मल्टीप्लैक्स संचालकों में राजपूतों की चेतावनी के बाद से डर का माहौल व्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म नहीं दिखाने की दी चेतावनी

padmavat controversy- multiplexes in rajasthan not showing willingness to buy padmaavat
padmavat
राजस्थान के जयपुर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर सहित लगभग सभी जिलों में करणी सेना सहित राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों ने सिनेमाघर मालिकों और मल्टीप्लैक्स संचालकों को ज्ञापन व फूल देकर फिल्म प्रदर्शित नहीं करने की अपील की है। राजस्थान में जयपुर, उदयपुर, कोटा सहित सिनेमा हॉल के मालिक ने तो अपनी ओर से हॉल के बाहर पोस्टर भी चिपका दिए कि 'रानी के पद्मिनी के सम्मान के लिए हम ये फिल्म हमारे सिनेमा हॉल में रिलीज नहीं करेंगे।'
विज्ञापन

पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द, बवाल भी तेज

padmavat controversy- multiplexes in rajasthan not showing willingness to buy padmaavat
padmavat
'पद्मावत' फिल्म को लेकर आशंकाओं को देखते हुए राजस्थान में पुलिस महकमे ने सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी को अगले आदेश तक छुट्टियां भी नहीं मिलेंगी। इधर, रिलीज से ठीक पहले दिल्ली-मुम्बई हाईवे को जयपुर के नजदीक जाम कर दिया गया, वहीं चित्तौड़गड़, उदयपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed