फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मावत: इस राज्य के आधा दर्जन जिले बंद, 20 से अधिक जिले प्रभावित, तोड़-फोड़ जारी

Thu, 25 Jan 2018 12:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
padmavat rajasthan many district effect due to karni sena protest
उदयपुर
रैलियों, प्रदर्शनों और जनता कर्फ्यू के आह्वान के बीच संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' आज रिलीज हो गई। फिल्म समीक्षक भले ही इस ​फिल्म को विवादित नहीं बता रहे हैं, लेकिन करणी सेना बैन की मांग पर अड़ी हुई है। नतीजतन देश के कई राज्यों में करणी सेना का हिंसक प्रदर्शन जारी है। वहीं राजस्थान इन प्रदर्शनों से सबसे अधिक प्रभावित है। प्रदर्शनकारियों ने यहां के करीब आधा दर्जन जिलों में बंद का आह्वान किया है। जबकि 20 से अधिक जिलों में प्रदर्शनों के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं करणी सेना की ओर से जयपुर में फिल्म के विरोध में रैली का आयोजन किया गया।

इन जिलों में बंद 

padmavat rajasthan many district effect due to karni sena protest
उदयपुर
हरियाणा, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के अतिरिक्त राजस्थान पद्मावत का सबसे अधिक विरोध झेल रहा है। आज राजस्थान का जैसलमेर, बांसवाड़ा, नागौर, उदयपुर, कोटा सहित कई जिलों में बंद का माहौल है। जबकि अन्य शहरों में भी कमोबेश यही स्थिति बनी हुई। साथ ही करणी सेना के कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे है। इसके अतिरिक्त चित्तौड़गढ़ किला और जैसलमेर किले में भी पर्यटकों की आवाजाही बंद है।

बसों में तोड़फोड़

padmavat rajasthan many district effect due to karni sena protest
फाइल फोटो।
राजस्थान में करणी सेना के उग्र आंदोलन को देखते हुए सभी नेशनल हाईवे पर भर सुरक्षा बढ़ा गई है। बीते दो दिनों में राजस्थान रोडवेज की बसों में काफी तोड़फोड़ की गई है। जिसके बाद आज चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित कई जिलों में सरकारी बस सेवा के संचालन को बंद रखा गया है। हालां​कि आज ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जौहर की चेतावनी के बाद अलर्ट

padmavat rajasthan many district effect due to karni sena protest
फाइल फोटो।
चित्तौड़ दुर्ग में क्ष​त्राणियों के जौहर की चेतावनी के बाद शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। चित्तौड़ दुर्ग में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। गौरतलब है कि बुधवार को कुछ क्ष​त्राणियों ने दुर्ग के जौहर स्थल की ओर जाने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। ​आज हो रहे विरोध प्रदर्शनों में राजपूत समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में सम्मलित है।
विज्ञापन

नेताओं पर नजर

padmavat rajasthan many district effect due to karni sena protest
फाइल फोटो।
करणी सेना की ओर से देश भर में उग्र प्रदर्शन किए जा रहे है। वही राजस्थान में करणी सेना के नेताओं पर पुलिस नजर रख रही है। आज जयपुर के भवानी निकेतन से करणी सेना के नेताओं की अगुवाई में रैली भी निकाली गई। इस मौके पर करणी सेना के नेता महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि उनका विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed