{"_id":"5a66cbf94f1c1b81268b5dc3","slug":"padmavat-rajasthan-karni-sena-call-band-in-sawai-madhopur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत के विरोध में करणी सेना ने इस शहर को कराया बंद, भारी पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत के विरोध में करणी सेना ने इस शहर को कराया बंद, भारी पुलिस बल तैनात
Tue, 23 Jan 2018 11:15 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत के खिलाफ करणी सेना व अन्य संगठनों ने उग्र रुप अपना लिया है। देश के कई राज्यों फिल्म के बैन की मांग को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे है। इसी क्रम में आज करणी सेना ने राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर को बंद रखने का ऐलान किया है। करणी सेना के बंद को शहर के व्यापारिक संगठनों व कई सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। नतीजतन आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रैली निकाली गई
2 of 5
फाइल फोटो।
करणी सेना की ओर से आज सुबह सवाई माधोपुर शहर में रैली निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में करणी सेना समर्थक सम्मलित थे। शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई यह रैली जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर रैली में सम्मलित लोगों ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पद्मावत फिल्म को बैन करने की मांग की।
सभी जिलों में हो रहे है प्रदर्शन
3 of 5
फाइल फोटो।
पद्मावत फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर राजस्थान के सभी जिलों में प्रदर्शन हो रहे। सवाई माधोपुर के अतिरिक्त जोधपुर, जयपुर, उदयपुर के साथ अन्य जिलों में भी करणी सेना व राजपूत संगठन फिल्म के विरोध में आंदोलन कर रहे। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। हालांकि राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों ने फिल्म को रिलीज नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की परेशानी बढ़ी
4 of 5
फाइल फोटो।
सवाई माधोपुर बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं राज्य के अलग—अलग शहरों से आ रही प्रदर्शन की खबरों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सभी शहरों की स्थिति पर जयपुर मुख्यालय ये नजर रखी जा रही है। इससे पूर्व सोमवार को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी समीक्षा की गई थी।
विज्ञापन
मांगा गया था जाब्ता
5 of 5
फाइल फोटो।
पद्मावत फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। पुलिस अधिकारियों का आशंका है कि इस दिन बवाल हो सकता है। इसलिए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त जाब्ते की मांग की थी। लेकिन मुख्यालय की ओर से चार आरएसी कंपनियों के स्थान पर केवल दो कंपनियों ही दी है। गौरतलब है कि आगामी दिनों में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल, पद्मावत रिलीज, गणतंत्र दिवस व उपचुनाव को लेकर राजस्थान पुलिस में हलचल मची हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।