फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोम में ढल गई वो खूबसूरती, जिसके दीवाने थे खुद अमिताभ बच्चन

Mon, 22 Jan 2018 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 22 Jan 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan was big fan of Gayatri Devis beauty
गायत्री देवी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व राजमाता की खूबसूरती अब मोम में ढली हुई नजर आएगी। ऐसी खूबसूरती जिसके दीवानों में न केवल विदेशी बल्कि सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी शामिल ​है। जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य गायत्री देवी का वैक्स स्टेच्यू  नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम में लगाया गया है। उनका शुमार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में किया जाता रहा है।


 

ग्राउंड पर जाते थे बिग बी

Amitabh Bachchan was big fan of Gayatri Devis beauty
गायत्री देवी
पूर्व राजमाता की सुंदरता के प्रशंसकों में एक सदी के महानायाक अमिताभ बच्चन है। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन भी रानी को कॉलेज के दिनों में पसंद करते थे। इसके साथ ही अमिताभ ने इसका जिक्र भी अपने ब्लॉग में लिखा था। उन्होंने लिखा था कि वह रेश्मी परिधान में पोलो ग्राउंड पहुंचती थी जिन्हें देखने के लिए मैं ग्राउड जाया करता था। मैं मैच नहीं बल्कि उनकी सुंदरता को निहारने जाता था।


 

लंदन में हुआ था जन्म

Amitabh Bachchan was big fan of Gayatri Devis beauty
गायत्री देवी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल जयपुर राजघराने की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। राजकुमारी गायत्री देवी के पिता राजकुमार जितेन्द्र नारायण कूच बिहार (बंगाल) के राजपरिवार से संबंध रखते थे। गायत्री देवी ने लंदन, शांतिनिकेतन और स्विटजरलैंड से अपनी शिक्षा ग्रहण की। उनका विवाह जयपुर के महाराजा सवाई मान सिंह (द्वितीय) के साथ 9 मई 1940 में हुआ था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतरीन निशानेबाज और घुड़सवार

Amitabh Bachchan was big fan of Gayatri Devis beauty
गायत्री देवी - फोटो : फाइल फोटो
गायत्री देवी न केवल महारानी बल्कि अच्छी घुड़सवार व पोलो की प्लेयर भी थी। गायत्री देवी को शिकार का भी शौक था, वो बेहतरीन निशानेबाज भी थी। उन्हें बड़ी गाड़ियों का शौक भी था। मर्सडीज बेंज, रॉल्स रॉयज और एक एयरक्राफ्ट भी रखती थी।


 
विज्ञापन

जेल में भी रहना पड़ा था

Amitabh Bachchan was big fan of Gayatri Devis beauty
गायत्री देवी - फोटो : फाइल फोटो
रिसायत के बाद गायत्री देवी ने राजनीति में भी 1962 में कदम रखा। उन्होंने सी. राजगोपालाचारी की स्वतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ा और सांसद बनी। उस वक्त उन्होंने कांग्रेस की ओर से अपने प्रतिद्वंदी को इतने बड़े अंतर से हराया कि नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो गया। कहा जाता है कि वर्ष 1971 में इमरजेंसी के समय गायत्री देवी को भी जेल में समय बिताना पड़ा था। वह करीब पांच महीनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रही थीं। इसके पांच साल बाद उन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। जुलाई 29, 2009  को उनका देहांत हो गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed