{"_id":"5a75307c4f1c1ba2268b8153","slug":"padmavat-can-be-release-in-rajasthan-and-other-state","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजस्थान, मप्र और गुजरात में भी रिलीज हो सकती है 'पद्मावत', करणी सेना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान, मप्र और गुजरात में भी रिलीज हो सकती है 'पद्मावत', करणी सेना तैयार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Feb 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में बंपर कमाई कर रही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत जल्द देश के उन राज्यों में रिलीज हो सकती है जहां करणी सेना का विरोध रहा है। इस बात के संकेत स्वयं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से दिए गए है। इतना ही नहीं करणी सेना की ओर से भंसाली प्रोडेक्शन को भी इस बात का भरोसा दिलाया गया है कि वे राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में फिल्म रिलीज के दौरान कोई विरोध नहीं करेंगे। यह सब करणी सेना ने एक पत्र के माध्यम से कहा है।
करणी सेना का कहना
फाइल फोटो।
दरअसल श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह के अनुसार मुम्बई में भंसाली प्रोडेक्शन की ओर से उन्हें फिल्म देखने का न्यौता मिला था। इसकेे बाद श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के निर्देशानुसार उन्होंने शुक्रवार को यह फिल्म देखी है। जिसमें राजपूतों की महानता को दिखाया गया है। राजपूतों के त्याग का चित्रण बहुत ही सुंदरता से किया गया है।
नहीं करेंगे विरोध
फाइल फोटो।
वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से वॉयकाम 18 और भंसाली प्रोडेक्शन को लिखे पत्र में पद्मावत का विरोध वापस लेने की बात भी कही गई है। इसमें लिखा है कि करणी सेना राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी फिल्म का कोई विरोध नहीं करेगी और फिल्म वितरकों का सहयोग करेगी। शुक्रवार से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह का यह पत्र तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक रहा है विरोध
फाइल फोटो।
पद्मावत फिल्म दुनिया भर में पसंद की जा रही है और जमकर कमाई कर रही है। फिल्म में कलाकारों की एक्टिंग से लेकर कहानी तक की सभी ने तारीफ की है। गौरतलब है कि करणी सेना के हिंसक आंदोलन के चलते फिल्म राजस्थान सहित कई राज्यों में रिलीज नहीं हो सकी थी। लेकिन अब करणी सेना के इस पत्र के सामने आने के बाद अब फिल्म सभी राज्यों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
प्रारंभ से रही विवादों में
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत शूटिंग के दौरान से ही विरोध का सामना करती रही है। जयपुर में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट की थी। इसके बाद बीते वर्ष एक दिसंबर को फिल्म रिलीज होनी थी। लेकिन इसे इस वर्ष 25 जनवरी को बदले नाम और कई सारे कट के साथ रिलीज किया गया। लेकिन अब तक यह फिल्म राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में रिलीज नहीं हो सकी है।