{"_id":"5a6730c24f1c1bb1208b4e62","slug":"padmaavat-release-karni-sena-protests-against-films-release-clears-by-supreme-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पद्मावत: फिर सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्सों के बाहर जुटे राजपूत, 15 जिलों में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत: फिर सिनेमाघर व मल्टीप्लैक्सों के बाहर जुटे राजपूत, 15 जिलों में प्रदर्शन
Tue, 23 Jan 2018 06:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान में राजपूतों का उग्र प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थान सरकार की रिव्यू पिटीशन खारिज होने के बाद विभन्न राजपूत संगठनों के लोग एक बार फिर से सड़कों और सिनेमाघरों के बाहर जमा हुए। फिल्म रिलीज होने के 2 दिन पहले ही अब जमकर बवाल होने की आशंका के चलते जहां राजस्थान पुलिस सतर्क हो गई है, वहीं आज राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के 15 जिलों में राजपूतों ने कहीं टायर जलाकर तो कहीं रास्ते रोककर उग्र प्रदर्शन किया है। कहीं रैली निकालकर सिनेमाघर मालिकों व मल्टीप्लैक्स संचालकों को फिल्म नहीं प्रदर्शित करने के लिए ज्ञापन सौंपे, तो कहीं बंद का आह्वान था।
यहां पद्मावत के खिलाफ निकाली रैली
2 of 5
करणी सेना
- फोटो : Amar Ujala
जयपुर के वैशाली नगर स्थित वैभव मल्टीप्लैक्स के बाहर राजपूत संगठन रॉयल ग्रुप ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजपूत नेताओं ने सिनेमा हॉल प्रबंधकों को ज्ञापन सौंपकर फिल्म को न प्रदर्शित करने की चेतावनी दी। लगभग प्रदेश के चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित विभिन्न शहरों में राजपूत संगठन सिनेमा हॉल के बाहर जमा हुए और हर सिनेमाघर के प्रबंधकों को ज्ञापन सौंपकर फिल्म प्रदर्शित नहीं करने के लिए कहा।
ये जिला रहा बंद, समर्थन भी मिला
3 of 5
फाइल फोटो।
करणी सेना के आह्वान पर राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर को बंद रख रखा गया वहीं करणी सेना के बंद को शहर के व्यापारिक संगठनों व कई सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। करणी सेना की ओर से आज सुबह सवाई माधोपुर शहर में रैली निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में करणी सेना समर्थक सम्मलित थे। शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई यह रैली जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसलमेर में टायर जलाकर हाइवे किया जाम
4 of 5
करणी सेना
- फोटो : Amar Ujala
इधर राजस्थान के राजपूत बाहुल सरहदी जिले जैसलमेर में राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हो गया। आज पोकरण शहर के अंदर से गुजर रहे हाई वे 114 जाम कर दिया साथ ही टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर फिल्म प्रदर्शित नही होने देने की बात कही। यहां प्रदर्शनकारियों ने यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर लगाए गए प्लास्टिक बेरिकेटिंग को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
ये जिले भी रहे प्रभावित
5 of 5
padmaavat protest
'पद्मावत' फिल्म को बैन करने की मांग को लेकर राजस्थान के लगभग सभी जिलों में प्रदर्शन हो रहे हैं। आज प्रदेश के जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, जालोर, श्रीगंगानगर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, चूरू, झुंझनूं के साथ अन्य जिलों में भी करणी सेना व राजपूत संगठन फिल्म के विरोध में आंदोलनरत रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।