{"_id":"5a62f9cf4f1c1b68268b549e","slug":"padmaavat-no-online-booking-for-viewers-of-rajasthan-sites-not-showing-window","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां 'पद्मावत' की आॅनलाइन बुकिंग नहीं, वेबसाइट्स के इस सेक्शन से ही गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां 'पद्मावत' की आॅनलाइन बुकिंग नहीं, वेबसाइट्स के इस सेक्शन से ही गायब
Sat, 20 Jan 2018 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादों से घिरी फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज होने में केवल 4 दिन ही बचे हैं, लेकिन आॅनलाइन बुकिंग सुविधा देने वाली वेबसाइट्स के एक सेक्शन से फिल्म ही गायब है। यहां बात की जा रही है राजस्थान की। फिल्म को सभी राज्यों में प्रदर्शित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आॅनलाइन बुकिंग साइट्स पर फिल्म की एडवांस बुकिंग का कोई आॅप्शन उपलब्ध नहीं है। अाज युवा ही नहीं बुजुर्ग तक, सभी वर्ग अॉनलाइन बुकिंग को तरजीह देते हैं। अब अॉनलाइन बुकिंग ही फिल्म के टिकट लेने का सबसे बड़े माध्यम बनता जा रहा है। इन साइटों पर और भी बहुत कुछ गायब है।
'आप देखेंगे ये फिल्म', हां करने वालों की संख्या ज्यादा
2 of 5
PADMAVATI
फिल्म को लेकर आॅनलाइन बुकिंग साइट्स द्वारा एक सर्वे किया जा रहा है कि जिसमें यूजर्स से पूछा गया है कि क्या वो इतने विवादों और चेतावनियां मिलने के बावजूद फिल्म देखना चाहेंगे? 'हां' या नहीं'। इस सर्वे में फिल्म को देखने के लिए 'हां' का आॅप्शन चुनने वालों की संख्या ज्यादा है।
शहरों का नाम ही नहीं किया शामिल
3 of 5
padmavat
आॅनलाइन टिकट बुकिंग साइट्स ने 'पद्मावत' को रिलीज किए जाने वाले देश के प्रमुख शहरों से राजस्थान के शहरों का नाम शामिल ही नहीं किया है। बुकिंग के लिए इन साइटों पर जाने पर राजस्थान के शहर नहीं मिल रहे हैं। इसकी मूल वजह यह मानी जा रही है कि अभी तक राजस्थान में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर संचालकों द्वारा इस फिल्म को प्रदर्शिनत करने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई है। यहां राजपूत समाज ने फिल्म नहीं प्रदर्शित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कौनसे मल्टीप्लेक्स या हॉल में लगेगी, ये भी आॅप्शन नहीं
4 of 5
PADMAVAT
साइट्स पर जिन शहरों को आॅप्शन में रखा गया है वहां ये नहीं दिया गया कि फिल्म कौनसे मल्टीप्लेक्स या सिनेमा हॉल में लगी है। बताया गया है कि राजपूत संगठनों के डर से वेबसाइट्स सिनेमा हॉल व मल्टीप्लेक्स का नाम देने से डर रही है, ताकि वहां अभी से ही कोई बवाल खड़ा न हो।
विज्ञापन
रिलीज से 48 घंटे पहले खुल सकती है विंडो
5 of 5
आईनॉक्स
जानकार सूत्रों की मानें तो फिल्म की 24 जनवरी को रिलीज डेट से 48 घंटे पहले आॅनलाइन एवं आॅफलाइन टिकट बुकिंग विंडो खुल सकती हैं। अभी तक सिनेमा हॉल में जितनी भी अपकमिंग फिल्मों के पोस्टर लगे हैं, उनमें से पद्मावत का पोस्टर नदारद है। हालांकि जिन भी शहरों में फिल्म रिलीज होगी वहां के प्रशासन शुरूआती दौर में तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।