{"_id":"5a62bf604f1c1b6e268b5463","slug":"delhi-rajasthan-same-situation-about-parliamentary-secretary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जिस मामले पर मचा बवाल राजस्थान में भी वही हाल, जानें....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जिस मामले पर मचा बवाल राजस्थान में भी वही हाल, जानें....
Sat, 20 Jan 2018 11:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में आप के 20 विधायकों की विधायकी किसी भी समय जा सकती है। आॅफिस आॅफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग ने केजरीवाल के 20 विधायक की सदस्यता निरस्त करने की सिफारिश राष्ट्रपति को भेज दी है। दिल्ली में मचे बवाल के बाद अब उन राज्यों में भी हलचल मच रही है जहां विधायकों को संसदीय सचिव बनाकर लाभ का पद दिया गया है। ऐसे राज्यों में राजस्थान भी सम्मलित है। विशेष बात यह है कि यहां भी संसदीय सचिव की नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट में याचिका लगी हुई है।
यहां 10 संसदीय सचिव
2 of 5
वसुंधरा राजे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने 20 विधायकों को संसदीय सचिव बनाकर लाभ दिया है। जबकि राजस्थान में भी सरकार ने दस विधायकों को संसदीय सचिव बनाया हुआ। राजस्थान में जो 10 संसदीय सचिव है उनमें लादूराम विश्नोई, सुरेश रावत, विश्वनाथ मेघवाल, जितेन्द्र गोठवाल, भैरा राम चौधरी, नरेन्द्र नागर, भीमा भाई, शत्रुघ्न गौतम व विधायक ओमप्रकाश सम्मलित है।
हाईकोर्ट में मामला
3 of 5
फाइल फोटो।
विधायकों को लाभ का पद दिए जाने के सरकार के फैसले को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने बीते वर्ष नवंबर में राज्य सरकार को नोटिस जारी कर राज्य सरकार से चार दिसंबर तक जवाब भी मांगें थे। लेकिन सरकार की ओर से इस मामले में कोई जवाब पेश नहीं करने पर पहले मामले की सुनवाई 16 जनवरी 2018 और फिर आगामी चार सप्ताह के टाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस भी पीछे नहीं
4 of 5
फाइल फोटो।
दरअसल राजस्थान में संसदीय सचिव बनाने की परंपरा पुरानी है। पूववर्ती गहलोत सरकार ने भी अपने कार्यकाल में 13 विधायकों को संसदीय सचिव का दर्जा दिया था। जबकि वर्ष 2003 की वसुंधरा सरकार ने भी अपने कार्यकाल में छह संसदीय सचिव बनाए थे। दरअसल राजनीति में पद की महत्वकांक्षा पाले नाराज विधायकों को खुश करने के लिए ये पार्टियां आमजन के पैसे का दुरुपयोग करती है।
विज्ञापन
30 मंत्री और 10 सचिव
5 of 5
फाइल फोटो।
करीब सात करोड़ की जनसंख्या वाले राजस्थान में भाजपा की सरकार है। वर्ष 2013 में भाजपा ने राजस्थान विधानसभा में रिकॉर्ड 160 सीटें जीती थी। इसके बाद नियमानुसार यहां कुल विधायकों में 15 प्रतिशत को मंत्री बनाया गया था। अब राजस्थान में मुख्यमंत्री सहित 30 मंत्री है। जबकि 10 संसदीय सचिव है। गौरतलब है कि संसदीय सचिवों को राज्य मंत्री का दर्जा मिलता है। जिसके तहत सरकारी बंगला सहित अन्य सुविधाएं इन्हें दी जाती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।