फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' के निर्माता कोर्ट में लेकिन जारी है फिल्म को बैन करने का सिलसिला

Thu, 18 Jan 2018 11:38 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
padmaavat makers knocked supreme court door and rajasthan ban film
फाइल फोटो।
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' कई राज्यों में बैन हो गई है। इसके खिलाफ मेकर्स ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं दूसरी और जिन राज्यों में फिल्म बैन की घोषणा की गई थी वे सरकारें अब बैन के आधिकारिक आदेश देने में जुटी हैं। बुधवार को राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने भी पद्मावत फिल्म बैन का आदेश जारी कर दिया। गौरतलब है कि बुधवार को 'पद्मावत' फिल्म को देश भर में बैन करने की मांग को लेकर राजपूत सहित कई समाज के लोगों ने चित्तौड़गढ़ में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया था।

इन चार प्रदेशों में हुई है ये फिल्म बैन

padmaavat makers knocked supreme court door and rajasthan ban film
फाइल फोटो।
'पद्मावती' से 'पद्मावत' हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सेंसर बोर्ड से सर्टिफि​केट हासिल करने के बाद और फिल्म में बदलाव करने की बात कहने वाले मेकर्स चार राज्यों में फिल्म प्रदर्शित नहीं कर सकेंगे। इन राज्यों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा व गुजरात सम्मलित हैं।

जौहर की दी है चेतावनी

padmaavat makers knocked supreme court door and rajasthan ban film
फाइल फोटो।
वहीं​ फिल्म के विरोध में राजपूत व अन्य समाजों के लोग उग्र आंदोलन की चेतावनी दे चुके है। बीते 13 जनवरी को​ चित्तौड़ में हुई सर्व समाज की बैठक में सड़क व रेल यातायात जाम करने के साथ राजपूत समाज की महिलाओं ने जौहर की भी चेतावनी दी थी। क्ष​त्राणियों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म रिलीज होती है तो वे बता देंगी कि जौहर क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेकर्स का ये है कहना 

padmaavat makers knocked supreme court door and rajasthan ban film
फाइल फोटो।
वहीं ​चार राज्यों में फिल्म बैन के विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मेकर्स का कहना है कि कुछ संगठनों के दबाव में फिल्म को बैन किया गया है। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड के अनुसार फिल्म के नाम के साथ कई बदलाव कर दिए गए है। इसलिए फिल्म को अब बैन नहीं करना चाहिए। गौरतलब है करणी सेना सहित कई राजपूत संगठनों का कहना है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है इ​सलिए इसे बैन कर देना चाहिए। 
विज्ञापन

और राज्यों में भी बैन का प्रयास

padmaavat makers knocked supreme court door and rajasthan ban film
फाइल फोटो।
'पद्मावत' फिल्म इस माह की 25 तारीख को रिलीज हो रही है। वहीं मेकर्स की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। जबकि दूसरी और करणी सेना व कई संगठनों की ओर से ​पद्मावत फिल्म को यूपी व दिल्ली में भी बैन कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस​के लिए इन संगठनों के पदाधिकारी लगातार राजनेताओं से मिल रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed