{"_id":"5a6c105e4f1c1b8f268b67d0","slug":"padmaavat-controversy-sanjay-leela-bhansali-can-not-forget-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भले पद्मावत हो गई हो रिलीज, पर आज का दिन इसलिए नहीं भुला पाएंगे भंसाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भले पद्मावत हो गई हो रिलीज, पर आज का दिन इसलिए नहीं भुला पाएंगे भंसाली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
padmaavat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के लिए आज का दिन बेहद खास है। खास इन मायनों में तो है ही कि उनकी फिल्म पद्मावत देश के जिन हिस्सों में रिलीज हुई है वहां अच्छा बिजनेस कर रही है, वहीं आज ही के दिन इस विवाद की शुरुआत एक तमाचे के साथ हुई थी। भंसाली अपनी टीम के साथ जयपुर शुटिंग के लिए आए थे। वहां उन्हें राजपूत समाज के विरोध का सामना करना पड़ा था।
शूटिंग के लिए आए थे जयगढ़
जयगढ़ में हुआ प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
दरअसल साल भर पहले संजय लीला भंसाली फिल्म पद्मावत की शूटिंग के लिए जयपुर आए थे। आमेर के पास जयगढ़ में फिल्म की शूटिंग की तैयारी की जा रही थी। फिल्म में कंटेंट को लेकर चर्चाएं पहले ही जोर पकड़ चुकी थी।
शिकार हुआ संजय लीला भंसाली
भंसाली से हुई मारपीट
- फोटो : फाइल फोटो
इस बीच करणी सेना ने जयगढ़ पर पहुंचकर भंसाली के खिलाफ प्रदर्शऩ किया। प्रदर्शन उग्र हो गया। कहासुनी हाथापाई में बदल गई। इसका शिकार संजय लीला भंसाली भी हुए। भंसाली जयगढ़ से रवाना हो गए। इसके बाद एक समझौता होने की बात भी सामने आई थी, जिसमें रिलीज से पहले राजपूत समाज को फिल्म दिखाने की बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर आने के बाद फिर हुआ प्रदर्शन
करणी सेना ने किया विरोध
- फोटो : फाइल फोटो
विवाद शांत हो गया। कई महीने बीत गए, लेकिन जैसे ही फिल्म का पहले ट्रेलर सामने आया, हंगामा फिर शुरू हो गया। फिल्म में ड्रीम सीक्वेंस होने का विरोध करते हुए करणी सेना ने राजस्थान समेत देश के कई इलाकों में प्रदर्शन किया। फिल्म में दिखाए गए घूमर गाने पर भी विरोध जताया गया।
विज्ञापन
राजस्थान में नहीं लग पाई फिल्म
जयपुर में एक सिनेमाघर के बाहर चस्पा किया गया नोटिस
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद राजस्थान समेत कई प्रदेशों की सरकारों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को यह रोक हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों के सिनेमा घर मालिकों ने खुद ही फिल्म लगाने से मना कर दिया।