{"_id":"5a4870a94f1c1bbd208b9b18","slug":"new-year-celebrations-pinkcity-is-ready-for-new-year-bash-police-fire-and-medical-on-alerts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 2017 को गुडबाय कहने के लिए पिंकसिटी तैयार, पर्यटकों के लिए रहेगा परफैक्ट WEEK END","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2017 को गुडबाय कहने के लिए पिंकसिटी तैयार, पर्यटकों के लिए रहेगा परफैक्ट WEEK END
Sun, 31 Dec 2017 12:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jaipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2017 अब से बस कुछ ही घंटों के बाद विदा हो जाएगा और पूरी दुनिया एक और नए साल में पहुंच जाएगी। न्यू ईयर का जश्न वैसे तो पूरी दुनिया में ही मनाया जाएगा लेकिन भारत के पेरिस यानी जयपुर शहर में न्यू ईयर की धूम भी देखने लायक होगी। आज शहर के कई छोटे बड़े रेस्त्रां,पब्स और होटल्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तैयार है और जश्न की तैयारियां भी पूरी हो चुकि है। ऐसे में बस शाम ढलते ही जयपुराइट्स और ट्यूरिस्टस न्यू ईयर पार्टी के जश्न में सराबोर हो जाएंगे।
ट्रैफिक की रहेगी समस्या
2 of 5
हवामहल, जयपुर
- फोटो : Amar Ujala
पिछले एक सप्ताह में जयपुर शहर के अंदर ट्रैफिक उम्मीद से अधिक ही रहा जहां एक तरफ स्थानीय लोगों के वाहन थे तो दूसरी और बाहर से आने वाले सैलानियों के वाहनों के यहां होने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ती चली गई। शहर की चारदिवारी में तो अभी स्थिती जस की तस बनी हुई है जहां सैलानी सुबह सुबह ही शहर की खूबसूरती को निहारने अपने अपने होटलों से निकल गए जिसके कारण वाहनों की लंबी रेलमपेल शहर के ट्यूरिस्ट स्पॉट्स पर दिखाई दी।
आज शराब पीकर गाड़ी चलाई तो.....
3 of 5
डेमो इमेज
जयपुर ट्रैफिक पुलिस न्यू ईयर ईव को लेकर के विशेष व्यवस्था की है। आज यदि कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया तो भारी जुर्माना देने के साथ उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक लवली कटियार ने बताया कि जयपुर शहर के तमाम होटल संचालकों को ये आदेश दे दिए गए हैं कि वो युवाओं और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के लिए टैक्सी की अलग से व्यवस्था रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई जैसा हादसा ना हो इसके लिए भी तैयारी
4 of 5
फाइल फोटो
शुक्रवार को मुंबई के एक पब में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए जयपुर के तमाम पब्स और रेस्त्रां किसी भी स्थिती से निपटने को तैयार है। शहर के तमाम अग्निशमन केंद्रो को भी आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट पर रहने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में विशेष व्यवस्था
5 of 5
डेमो इमेज
जयपुर के अस्पतालों में भी आपात स्थिती को देखते हुए विशेष इंतजामात किए गए हैं। शहर के मुख्य अस्पताल सवाई मानसिंह के साथ साथ अन्य सैटेलाइट अस्पतालों में भी विशेष व्यवस्था रखी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।