{"_id":"5a040dde4f1c1bf4688ba230","slug":"know-about-the-mirror-connected-with-the-story-of-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कहां है वो 'आइना', जिसके जरिए खिलजी ने देखी थी पद्मावती की एक झलक...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए कहां है वो 'आइना', जिसके जरिए खिलजी ने देखी थी पद्मावती की एक झलक...
Thu, 09 Nov 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पद्मावती में रणवीर सिंह और दीपिका
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज और कथानक को लेकर घमासान जारी है। खासतौर पर राजस्थान में फिल्म का भारी विरोध हो रहा है। राजपूत समाज ने फिल्म रिलीज नहीं करने देने की बात कही है। पद्मावती की कहानी में एक आइने का जिक्र भी है। आइना, जिसके जरिए अलाउद्दीन खिलजी ने पद्मावती की झलक देखी थी। उसके बाद खिलजी पद्मवाती के अद्भुत सुन्दरता को देखकर मोहित हो गया था और उसने राजा रतन सिंह को कैद कर लिया था। आखिर वो आइना अब कहां है, जिसे लेकर कई बातें छिपी हुई हैं।
ये है आइने का रोल
2 of 5
चित्तौड़ दुर्ग
कहा जाता है कि तब रानी पद्ममिनी का महल सरोवर के बीच में था। दीवार पर आइना लगाया गया, रानी को उसके सामने बैठाया गया। आइने से खिड़की के जरिए रानी के चेहरे की परछाई पानी में पड़ी और उनका चेहरा इस तरह अलाउद्दीन खिलजी ने देखा। हांलाकि कहानियों को मनगढ़ंत भी बताया जाता है।
तोड़ डाला है आइना
3 of 5
आइना जो अब टूट चुका है
- फोटो : फाइल फोटो
चितौड़महल में कुछ समय पहले तक ये आइने लगे हुए थे। जिन्हें कुछ युवकों ने तोड़ दिया था। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित ऐतिहासिक पद्मिनी महल में कुछ युवकों ने गत मार्च में ऐतिहासिक आइनों को तोड़ डाला था। इन आइनों को लेकर यह दावा किया जाता है कि इनके जरिए खिलजी ने रानी पद्मावती को देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका निभा रही है मुख्य भूमिका
4 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती
- फोटो : Twitter
फिल्म पद्मावती में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही है। अलाउद्दीन खिलजी को किरदार रणवीर सिंह और राजा रतन सिंह की भूमिका शाहिद कपूर निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी में इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसके विरोध में राजस्थान से जुड़े कई पूर्व राजधराने भी अपनी आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म के नाम पर राजस्थान के गौरवमयी इतिहास से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
भंसाली ने झेला था विरोध
5 of 5
sanjay leela bhansali padmavati
गौरतलब है कि फिल्म पदमावती की शूटिंग के दौरान करणी सेना ने जमकर हंगामा किया था। जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म की शूटिंग शुरू की गई थी जिसके दौरान राजपूत संगठनों ने फिल्म के सेट पर काफी तोड़फोड़ की थी और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।