फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो क्या इसलिए बदला गया पीएम मोदी के यहां होने वाले कार्यक्रम का नाम...

Sat, 13 Jan 2018 12:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
narendra modi rajasthan barmer will lay foundation of refinery
आमंत्रण पत्र
राजनीतिक पार्टियां अक्सर विरोधियों को चित्त करने के लिए नए-नए पैंतरों का इस्तेमाल करती हैं। राजस्थान में इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। दरअसल राजस्थान के बाड़मेर में लगने वाली रिफाइनरी का अब 16 जनवरी को पीएम मोदी 'शिलान्यास' नहीं 'कार्य शुभारंभ' करेंगे। इसी के चलते राजस्थान में सियासी पारा चढ़ा हुआ। यहां राजस्थान सरकार की ओर से कार्यक्रम के लिए जो आमंत्रण पत्र छपवाए गए है उसमें भी सियासत सामने आ गई। जिसके कारण सरकार अपने आप को  घिरा महसूस कर रही है। जबकि विपक्षी कांग्रेस ने रिफाइनरी को लेकर हमले तेज कर दिए हैं।
Trending Videos

दबाव में बदला निमंत्रण पत्र 

narendra modi rajasthan barmer will lay foundation of refinery
फाइल फोटो।
इन दिनों पचपदरा रिफाइनरी शिलान्यास का आमंत्रण पत्र चर्चा का विषय बना हुआ। दरअसल राजस्थान सरकार ने ​आमंत्रण पत्र में 'शिलान्यास' शब्द के स्थान पर 'कार्य शुभारंभ' कर दिया। सरकार का यह कदम विरोधियों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। क्योंकि कुछ दिन पूर्व ही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि इस रिफाइनरी का शिलान्यास सितंबर 2013 में किया जा चुका है।

सोनिया गांधी ने किया था शिलान्यास

narendra modi rajasthan barmer will lay foundation of refinery
फाइल फोटो।
बाड़मेर के पचपदरा में लगने जा रही ​देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी शुरू से ​ही विवादों का शिकार रही है। पहले रिफाइनरी की जगह फिर एमओयू और बाद में शिलान्यास कराने की राजनीति के कारण इसका निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। अब 16 जनवरी को पीएम मोदी इस रिफाइनरी का कार्य शुभारंभ करेंगें। इससे पूर्व वर्ष 2013 सितंबर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस रिफाइनरी का शिलान्यास कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहलोत ने कहा राजे के लिए फेस सेविंग

narendra modi rajasthan barmer will lay foundation of refinery
फाइल फोटो।
राजस्थान सरकार की ओर से 16 जनवरी के कार्यक्रम के लिए छपवाए गए आमंत्रण पत्र में 'कार्य शुभारंभ' शब्द का इस्तेमाल किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सरकार का कदम राजस्थान की सीएम राजे के फेस सेविंग के लिए है। वहीं गहलोत सीएम राजे को रिफाइनरी के कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार बताते आए हैं।
विज्ञापन

43 हजार करोड़ की है लागत

narendra modi rajasthan barmer will lay foundation of refinery
फाइल फोटो।
एचपीसीएल और राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम के तहत बनने जा रही पचपदरा रिफाइनरी करीब चार वर्ष में बनकर तैयार होगी। बीएस—6 मानक वाली यह रिफाइनरी देश की सबसे आधुनिकतम रिफाइनरी होगी। जानकारी के अनुसार यह रिफाइनरी दस हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार देगी और उत्पादन क्षमता नौ मिलियन टन सालाना होगी। इस रिफाइनरी में राजस्थान सरकार की हिस्सेदारी करीब 26 प्रतिशत होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed