फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली को तमाचा जड़ने वालों ने 'पद्मावती' का पोस्टर रिलीज होते ही फिर दी धमकी

Fri, 22 Sep 2017 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
Karani sena again opposes Padmavati
padmavati
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का पोस्टर रिलीज होने के साथ ही फिर से विवाद उभर गया है। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में हुई थी। जयपुर में शुटिंग के दौरान भंसाली से मारपीट और सेट के साथ तोड़फोड़ भी की गई थी।


अब पोस्टर रिलीज के साथ राजपूत समाज के संगठन श्री राजपूत करणी सेना ने फिर कहा है कि इस फिल्म में 'पद्मावती' से जुड़े तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। संगठन फिल्म की स्क्रीनिंग और रिलीज का विरोध करेगा।

कहीं नहीं है ऐसा जिक्र

Karani sena again opposes Padmavati
sanjay leela bhansali padmavati
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि हमें करीब बीस दिन पहले फिल्म देखने के लिए कहा गया था। लेकिन हमने कहा कि फिल्म इतिहासकारों को दिखाओ। उन्होंने कहा कि किसी भी किताब में यह नहीं बताया गया है कि अलाउ्द्दीन खिलजी को पद्मावती से प्यार हुआ था।

भंसाली की कर दी थी पिटाई

Karani sena again opposes Padmavati
संजय लीला भंसाली के लगा था तमाचा - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि जयपुर के जयगढ़ किले में फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान सेट पर अचनाक पहुंचे राजपूत करणी सेना के लोगों ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की पिटाई कर दी थी। करणी सेना के लोगों ने आरोप लगाया था कि फिल्म 'पद्मावती', जो चितौड़ की रानी पर फिल्माई गई है, उसमें रानी पद्मावती के चरित्र को ठेस पहुंचाई गई है। जो लव-सीन्स फिल्माए जा गए हैं  वो बिलकुल गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले ने पकड़ा था तूल

Karani sena again opposes Padmavati
शूटिंग के दौरान निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट, फिल्म के सेट पर भी तोड़-फोड़
जयगढ़ किले में फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान करणी सेना की ओर से की गई निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की पिटाई के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद पूरा बॉलिवुड भंसाली के साथ खड़ा हो गया और सोशल मीडिया के जरिए उनका समर्थन किया।
विज्ञापन

ये दी थी धमकी

Karani sena again opposes Padmavati
करनी सेना ने की थी तोड़फोड़ - फोटो : फाइल फोटो
उधर, राजस्थान में राजपूत समाज ने हूंकार भरी और कहा था कि 16 हजार रानियों के साथ जौहर (आत्मसम्मान के लिए आत्मदाह) करने वाली रानी को अलाउद्दीन खिलजी के साथ दिखाया जा रहा है, ऐसे में राजपूतों का जिंदा रहना ही बेकार है। राजस्थान की धरती पर समाज के अपमानवाली शुटिंग और फिल्म दोनों को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बाद भंसाली पूरी शूटिंग बंद कर मुंबई चले गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed