फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद और विरोध के बीच बीकानेर की इन बेहतरीन लोकेशन में फिल्माई जाएगी 'मणिकर्णिका'

Fri, 09 Feb 2018 10:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Feb 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut in rajasthan bikaner for manikarnika shooting
फाइल फोटो।
'पद्मावत' को लेकर मचे बवाल के बाद अब 'मणिकर्णिका-द क्वीन आॅफ झांसी' को लेकर विरोध होने लगा है। इस बीच कंगना रानौत सहित फिल्म की तमाम स्टार कास्ट इस फिल्म की आगे की शूटिंग के लिए बीकानेर पहुंचने लगी हैं। फिल्म का अधिकतर हिस्सा आने वाले 15 दिनों में बीकानेर की बेहतरीन लोकेशंस पर फिल्माया जाएगा। तमाम विवादों के बाद भी हॉलीवुड और बॉलीवुड के फिल्मकारों को राजस्थान की शूटिंग लोकेशंस खासा आकर्षित करती रही हैं। बीकानेर के पैलेस और फोर्ट भी इन लोकेशंस में से एक हैं।

किए दर्शन और मांगा आशीर्वाद

kangana ranaut in rajasthan bikaner for manikarnika shooting
फाइल फोटो।
'मर्णिकर्णिका-द क्वीन आॅफ झांसी' में मुख्य किरदार निभा रही बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत बीकानेर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बीकानेर के प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन किए और फिल्म के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्माता कमल जैन भी थे। जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग बीकानेर में शनिवार से प्रारंभ होगी। जबकि फिल्म की दूसरी स्टार कास्ट 13 फरवरी तक बीकानेर पहुंचेगी।

राव बीका के इस फोर्ट में होगी शूटिंग

kangana ranaut in rajasthan bikaner for manikarnika shooting
फाइल फोटो।
बीकानेर फोर्ट और पैलेस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। मणिकर्णिका की शूटिंग बीकानेर के सबसे ऐतिहासिक फोर्ट जूनागढ़ में भी होगी। इस किले का निर्माण सन 1478 में राव बीका ने कराया था। राव बीका ने ही बीकानेर को भी बसाया था। जबकि आज जो जूनागढ़ किला दिखता है उसका निर्माण राजा राय सिंह ने 1584-1594 के मध्य कराया था। बीकानेर का पूर्व राजपरिवार लालगढ़ पैलेस में शिफ्ट होने से पूर्व यहीं रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पैलेस भी होगा मणिकर्णिका का हिस्सा

kangana ranaut in rajasthan bikaner for manikarnika shooting
फाइल फोटो।
बीकानेर के फेसम पैलेस लालगढ़ में भी मणिकर्णिका फिल्म को फिल्माया जाएगा। इस पैलेस को हैरिटेज होटल में भी तब्दील किया गया है। लालगढ़ पैलेस का निर्माण तत्कालीन पूव महाराज गंगा सिंह ने कराया था। इस पैलेस का डिजाइन ब्रिटिश अर्किटेक्ट सैमउल जैकेब ने बनाया था। इस पैलेस को 1902-1926 के बीच बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां भी फिल्माए जाएंगे सीन

kangana ranaut in rajasthan bikaner for manikarnika shooting
गजनेर पैलेस
मणिकर्णिका-द क्वीन आॅफ झांसी की शूटिंग बीकानेर के लक्ष्मीनिवास पैलेस के साथ गजनेर पैलेस में भी होगी। गजनेर पैलेस बीकानेर शहर से कुछ दूरी पर स्थित है। गजनेर झील के किनारे स्थित पैलेस को निर्माण भी ब्रिटिश काल मे कराया गया है। जबकि लक्ष्मीनिवास पैलेस का निर्माण भी ब्रिटिश काल में हुआ है। फिलहाल ये सभी हैरिटेज होटल में तब्दील हो चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed