आज प्रपोज डे पर हो सकता है आप फिर किसी को प्रपोज करने पर चूक गए हो या हिचक गए हो मगर कोई बात नहीं अभी भी मौका है। वैसे तो अपने प्यार का इजहार करने का कोई दिन या समय नहीं होता मगर फिर भी वैलेंटाइंस वीक के माहौल में अपने प्यार का इजहार करने के लिए और भी मौके आएंगे।
बोल नहीं पाए तो इशारे काफी है
अगर आप के दिल में किसी के लिए प्यार है और मगर आप उसे बोल नहीं पा रही या रहे हैं तो चिंता ना करें। आपका मैसेज इशारों में भी पहुंच सकता है। वो इशारे किस तरह के होते हैं ये आगे की स्लाइड में जानें
बात करते वक्त आंखों में आंखे डालकर ना करें बात
जी हां यदि आप अपने सीक्रेट क्रश के आसपास ही मौजूद रहते हैं या उससे कभी कभी बात करने का मौका भी मिल जाता है तो ऐसे में कभी उसकी आंखों में आंखे डालकर बात करने से बचें और हमेशा नजरे झुकाकर अदब से ही बात करें। खासतौर पर ऐसा करने वालों से लड़कियां काफी इंप्रेस होती है।
ग्रुप में बातें हो रही हो तो उसकी तरफ ना देखें
यदि आप अपने दोस्तों के साथ ग्रुुप में बैठे हैं और कोई बातचीत चल रही है तो आप अपने क्रश की तरफ ना देखते हुए बाकि सभी की तरफ देखकर बातें जारी रखें और अपनी बात खत्म करते ही अचानक से उसकी आंखो में ही देखें और थोड़ा सा रूककर फिर नजरें हटा लें। ऐसा करने से वो शख्स खुद आपमें दिलचस्पी लेने लगेगा और क्या पता प्रपोजल उस ओर से ही आ जाए।
पहले निभाएं दोस्ती फिर मांगे प्यार
आप यदि ऐसा सोचकर पीछे लिखी बातों को फॉलो कर रहे हैं कि ऐसा करने से झट से आपका काम हो जाएगा तो इस गलतफहमी को दूर कर लें। दरअसल पीछे लिखी बातें आपकी पर्सनैलिटी को दर्शाएगी और ऐसी पर्सनैलिटी वालों को अपना लव पार्टनर बनाने की हर किसी की तमन्ना होती है इसलिए आप थोड़ा इंतजार करें क्योंकि आपकी दोस्ती एकदिन प्यार में भी बदल सकती है।